Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    June 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»नवसारी : जान जोखिम में डालकर ट्रेन की पटरी पार करते हैं यात्री
    Blog

    नवसारी : जान जोखिम में डालकर ट्रेन की पटरी पार करते हैं यात्री

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    राजेश लक्ष्मण गावड़े, संपादक: जनकल्याण टाइम

    • आरपीएफ और जीआरपी के जवान सब कुछ आंखें बंद कर देखते रहते हैं

    नवसारी : इस देश में रेल की पटरियों को पार करना कानूनी तौर पर भी अपराध है. रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत रेल की पटरियों को पार करने के अपराध में व्यक्ति को पकड़ा जा सकता है. ऐसा करते हुए पाए जाने पर व्यक्ति को 06 महीने तक की सजा हो सकती है. वहीं 1000 रुपये तक जुर्माने का भी प्रावधन है. लेकिन गुजरात का एक शहर है नवसारी। नवसारी रेलवे स्टेशन पर हर रोज सैकड़ों लोग जीवन का दांव लगा रहे हैं। यहां यात्रियों के साथ राहगीर भी हर समय पटरियां पार करते हैं और मौत को दावत देते हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से दो पर पहुंचने के लिए यात्री न सिर्फ नियमों को ताक पर रख रहे हैं, बल्कि, जान हथेली पर रख रेलवे लाइन क्रास करते हैं। ऐसा नजारा स्टेशन पर प्रतिदिन देखने को मिलता है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान सब कुछ आंखें बंद कर देखते रहते हैं। इससे पहले की हम विस्तार से बताएं, एक बार आप ये वीडियो देखें।

    वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा सरेआम रेल नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्टेशन पर कोई भी ट्रेन आते ही रोजाना सैकड़ों यात्री ओवर ब्रिज की बजाय पटरी पार कर उस ट्रेन को पकड़ते हैं। रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करने वालों पर किसी की नजर नहीं है। ट्रेन आने पर यहां पटरी पार करने का सिलसिल चलता रहता है। जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने वालों को रोकने वाला कोई नहीं है। वहां तैनात जीआरपी के जवान भी इस मामले में गंभीरता नहीं बरत रहे।

    वीडियो वायरल
    कुछ दिन पहले के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो एक साथ सैकड़ों यात्री ट्रेन के दूसरे दरवाजे से चढ़ जाते हैं। कुछ ट्रेन में सफर करने के लिए चढ़ते हैं तो कुछ सिर्फ दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए। इस दौरान रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी भी प्लेटफार्म पर मौजूद थे लेकिन किसी ने भी यात्रियों को नहीं रोका।

    अजब गजब है यात्री और सुरक्षाकर्मी
    रेलवे पटरी पार करने के दौरान लोग रेलगाड़ी और मालगाड़ी के गुजरने का इंतजार तक नहीं करते। कई बार सिग्नल नहीं मिलने पर एक्सप्रेस और मालगाड़ी स्टेशन पर आकर खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में लोग 5 से 10 मिनिट तक रुकने की बजाए खड़ी ट्रेन के नीचे से निकलने में भी गुरेज नहीं करते। ऐसे में कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं रेलवे के जवान और कर्मी भी लापरवाही बरतने वालों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों के हौसले बुलंद हैं। रेलवे स्टेशन पर अपनी जान खतरे में डालकर महिला, पुरुष, बच्चों के पटरी करने का नजारा आए दिन दिखाई दे सकता है। इस दौरान आरपीएफ व टीटी स्टाफ मौके पर मौजूद रहता है, लेकिन वह कार्रवाई नहीं करते हैं, जिससे किसी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रेन में सीट को लेकर ट्रेन आते ही पटरियों पर खड़े नजर आते हैं। स्टेशन पर बने ओवरब्रिज का इस्तेमाल न करके लोग जल्दी के चक्कर में पटरी पार करते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। वहीं, जो ट्रेन स्टेशन पहुंचती हैं उनसे उतरने के बाद यात्री सीधे बाहर निकलने के लिए पटरी पार करते हैं। यहां पर आरपीएफ व टीटी स्टाफ खड़ा रहता है, लेकिन उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकते हैं। आलम यह है कि रेलवे कर्मचारी भी पटरियों को पार करते हैं।

    फुट ओवरब्रिज का नहीं करते उपयोग
    रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज बना है। लेकिन इसका उपयोग नाममात्र के लोग ही करते हैं। या फिर लोग उस समय ओवर ब्रिज से जाते हैं जब प्लेटफार्म के बीच में कोई मालगाड़ी खड़ी हो। हैरानी की बात तो यह है कि विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों के सामने ही भारी सामान लेकर सीधे पटरियां पार करते हैं। पूर्व में कई हादसे होने के बावजूद भी यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर पटरियों पर से निकलते हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपार्किंग ठेकेदार पर दोगुना शुल्क वसूलने का मामला दर्ज
    Next Article रील के लिए पागलपन, शादी से नाराजगी… हैरान कर देगी छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड की वजह
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026
    Top Trending

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: विदेशी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भारतीय…

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    कनाडा में बढ़ते हेट क्राइम्स और नफरत फैलाने वाले भाषणों को रोकने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.