मुंबई की योग टीचर से डेटिंग ऐप जरिये 3.36 लाख रुपये की ठगी

Date:

Share post:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai Crime) में 46 वर्षीय योग शिक्षिका (Yoga Teacher) से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 3.36 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महिला ‘डेटिंग ऐप’ के जरिये व्यक्ति के संपर्क में आई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अमित कुमार ने महिला से दावा किया था कि वह पेशे से चिकित्सक है और इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके की रहने वाली महिला ने डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ पर उस व्यक्ति से बातचीत शुरू की थी।
अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने 25 अप्रैल को महिला से कहा कि उसने एक उपहार भेजा है। कुछ दिन बाद एक महिला ने पीड़िता को फोन किया और कहा कि वह दिल्ली की एक कुरियर कंपनी में काम करती है और मैनचेस्टर से उसके लिए एक उपहार आया है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने पीड़िता से उपहार प्राप्त करने से संबंधित कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पैसों की मांग की।
जिसके बाद पीड़िता ने विभिन्न खातों में 3.36 लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है, जिसके बाद उसने मंगलवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अमित कुमार और कॉल करने वाली महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...