मुंबई में फिर सामने आया ठगी का मामला, इंजीनियर से 3.7 करोड़ की धोखाधड़ी

Date:

Share post:

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ शेयर बाजार (Share Market) में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देकर इंजीनियर से 3.7 करोड़ रुपये की ठगी (Engineer cheated of Rs 3 crore in Mumbai) करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी। एक निजी कम्पनी में कार्यरत, वाशी के रहने वाले 43 वर्षीय इंजीनियर ने 17 फरवरी 2024 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर में निवेश करने संबंधी लिंक देखा था।
नवी मुंबई साइबर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि इंजीनियर ने लिंक पर क्लिक किया और शेयर में निवेश करने से अच्छा लाभ कमाने की जानकारी प्राप्त की। लिंक पर संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया था। बाद में, पीड़ित ने ठगी करने वालों में से एक के साथ व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया, जिसने उसे मैसेजिंग ऐप पर विभिन्न समूहों में शामिल होने के लिए कहा।
एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने विभिन्न लिंक देकर निवेश में इंजीनियर की मदद की। अधिकारी ने कहा कि एक ठग ने खुद को एक प्रसिद्ध बैंक में प्रतिभूतियों से संबंधित एक वरिष्ठ अधिकारी बताया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने 17 फरवरी से 24 अप्रैल के बीच 3.7 करोड़ रुपये का निवेश किया।
अधिकारी ने बताया कि जब इंजीनियर को शेयर बाजार से अपने पैसे निकालने में दिक्कत हुई तो उसने दिए गये मोबाइल नंबर पर फोन किया और उसे कोई जवाब नहीं मिला। इंजीनियर ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (व्यक्तिगत रूप से धोखाधड़ी) 420 (धोखाधड़ी) और 34 (साझा मंशा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...