मुंबई: मुंबई के घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में सोमवार को तेज आंधी और बारिश आई थी, जिसकी वजह से पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर लोहे की एक होर्डिंग (Iron Hoarding) नीचे गिर गई। इस होर्डिंग के गिरने के कारण अब मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। वहीं इस घटना में कम से कम 74 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल अभी भी बचाव कार्य जारी है।
अधिकारियों की मानें तो होर्डिंग का निर्माण नगर निकाय की अनुमति के बिना किया गया था। यह होर्डिंग पंत नगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर जा गिरा, जहां काफी लोग उस समय मौजूद थे। यह होर्डिंग लगभग 17,040 वर्ग फुट का था, जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े बिलबोर्ड के रूप में दर्ज है।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति का सोमवार को ही जायजा लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए ₹5 लाख की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी यह भी कहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि घाटकोपर के समता कॉलोनी में रेलवे पेट्रोल पंप पर ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। अभी भी स्क्यू ऑपरेशन जारी है। होर्डिंग गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
