‘हिंदू आतंकवाद’ को साबित करने के लिए मुझे फंसाया गया, मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपी का दावा

Date:

Share post:

मुंबई: मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट मामले (Malegaon Blast Case) के एक आरोपी रमेश उपाध्याय (Ramesh Upadhyay) ने मंगलवार को दावा किया कि “हिंदू आतंकवाद” को साबित करने के लिए तत्कालीन संप्रग सरकार द्वारा दबाव बनाये जाने के चलते महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ता (ATS) ने उन्हें फंसाया था। विशेष एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) को सौंपे अपने बयान में उपाध्याय ने दावा किया कि वह बेकसूर हैं और विस्फोट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बयान में कहा गया है, “मैं एक निर्दोष आरोपी हूं, जिसे केंद्र और राज्य की संप्रग सरकारों द्वारा हिंदू आतंकवाद सिद्धांत को सही ठहराने के लिए डाले गए राजनीतिक दबाव के कारण मुंबई के आतंकवाद रोधी दस्ते ने इस मामले में फंसाया गया था।”
बयान में कहा गया है कि एटीएस ने “अवैध हिरासत” में न केवल उन्हें प्रताड़ित किया बल्कि मानसिक यातना भी दी। मुंबई से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मालेगांव में एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल से बांध कर रखे बम में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...