छिंदवाड़ा: दिल की धड़कनों पर तेरा नाम लिखा है… छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड के आरोपी दिनेश उर्फ भूरा का रील ऐसे ही गानों पर होता था। वह परिवार के मासूम बच्चों के साथ रील बनाता था। 8 दिन पहले उसकी शादी हुई थी और घर में जश्न का माहौल था। लेकिन दिनेश की सनक बढ़ती जा रही थी। रील बनाकर लोगों को हंसाने वाला दिनेश बात-बात पर गुस्सा करने लगा था। घरवालों को समझ नहीं आ रहा था कि अचानाक से शादी के बाद उसका व्यवहार क्यों बदलने लगा है। घर के बच्चों के साथ उसने शादी के बाद भी रील बनाई थी लेकिन नई पत्नी के साथ उसकी कोई तस्वीर नहीं थी। 28 मई की रात उसने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, इसमें उसकी पत्नी भी शामिल है। इसके बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया है। घटना के बाद गांव में कई कहानियों को लेकर चर्चा है।
21 साल का था दिनेश
छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिनेश की उम्र अभी 21 साल है। गांव में उसके परिवार के पास पांच एकड़ जमीन है। वह खेती बारी करता था। 21 मई को घरवालों ने उसकी शादी कराई थी। शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई थी। शादी के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। ऐसा क्यों वह कर रहा था, इसके बारे में परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। परिवार के लोगों को भी समझ नहीं आ रहा था कि दिनेशा ऐसा क्यों कर रहा था। वह मायूस रहने लगा था।
परेशान रहने लगा था वो
वहीं, घटना के बाद दिनेश की बहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि शादी के बाद से अचानक वह परेशान सा था। उसका बात व्यवहार बदल रहा था। तल्ख लहजे में वह लोगों से बात करता था। इसके बाद तीन दिन पहले उसका डिप्रेशन का इलाज करवाया गया था। वहीं, शादी से पहले उसके साथ कोई समस्या नहीं थी। वह बिल्कुल सामान्य था। ससुराल के लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
What's Hot
Previous Articleनवसारी : जान जोखिम में डालकर ट्रेन की पटरी पार करते हैं यात्री
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
