Close Menu
    What's Hot

    राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड… NDA- 22, कांग्रेस- 6, जानिए किसे नफा-नुकसान

    March 17, 2026

    🛑 हेडलाइन (मुख्य समाचार):Taj Lands End में RLG PRODUCTION के निर्माता राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की बड़ी मीटिंग – Upcoming Project पर हुई खास चर्चा जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई विशेष रिपोर्ट – धनंजय राजेश गावड़े

    March 17, 2026

    सोशल मीडिया पर दोस्ती, न्यू ईयर और माउंट आबू में पार्टी… नाबालिग से रेप, तीन महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»कल 12 बजे भाजपा हेडक्वार्टर जाऊंगा: केजरीवाल
    Blog

    कल 12 बजे भाजपा हेडक्वार्टर जाऊंगा: केजरीवाल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 18, 2024Updated:May 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    • AAP के सांसद, विधायक और सभी नेता भी जाएंगे, PM को जिसे जेल में डालना हो डाल दें

    नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि भाजपा जेल-जेल का खेल नहीं खेले। कल मैं दोपहर 12 बजे अपने बड़े नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर जा रहा हूं। आपको जिस-जिस को जेल में डालना है, डाल दीजिए। केजरीवाल ने अपनी बात 2 मिनट 33 सेकेंड के वीडियो में रखी। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार का जिक्र तो किया, लेकिन पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर एक भी शब्द नहीं बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें क्रश नहीं कर सकती। आम आदमी पार्टी एक विचार है। आप जितने नेताओं को जेल में डालेंगे, उतना हम बढ़ेंगे।’

    बिभव स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में गिरफ्तार, अग्रिम जमानत भी नहीं मिली
    आप सासंद स्वाति मालीवाल से मारपीट और बदसलूकी के मामले में केजरीवाल के PA बिभव को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने तीज हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। मालीवाल का आरोप है कि 13 मई को वे मुख्यमंत्री से मिलने CM हाउस गई थीं। वहां उनके PA बिभव कुमार ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया।

    केजरीवाल की पूरी स्पीच, कहा- ‘आम आदमी पार्टी क्रश नहीं होने वाली’

    • केजरीवाल ने कहा, ‘किस तरह से आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गए हैं ये (भाजपा) लोग। हमारे नेताओं को जेल में डालते जा रहे हैं। उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया, आज मेरे PA (बिभव कुमार) को जेल में डाल दिया। अब कह रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी जेल में डालेंगे। राघव चड्ढा अभी-अभी लंदन से लौटे हैं। कह रहे हैं कि थोड़े दिन में सौरभ भारद्वाज को भी जेल में डालेंगे। आतिशी को भी जेल में डालेंगे।’
    • ‘मैं सोच रहा था कि ये लोग हम सबको जेल में क्यों डालेंगे। हमारा कसूर क्या है। हमारा कसूर ये है कि हमने गरीब बच्चों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध किया है। सरकारी स्कूल शानदार बनाए हैं। ये नहीं बना सके। इसलिए ये लोग दिल्ली के सरकारी स्कूल रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर ये है कि दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पताल बनाए, लोगों के लिए फ्री दवाई का इंतजाम किया, अच्छे इलाज का इंतजाम किया, ये नहीं कर पा रहे। इसलिए ये मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली के अस्पतालों को रोकना चाहते हैं।’
      ‘हमारा कसूर ये है कि पहले दिल्ली में 10-10 घंटे बिजली का पावर कट लगता था, हमने 24 घंटे बिजली दी। ये उस बिजली को रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर ये है कि हमने दिल्लीवालों की बिजली फ्री कर दी। ये दिल्लीवालों की फ्री बिजली रोकना चाहते हैं, क्योंकि ये इनके बस की बात नहीं है।’
    • ‘मैं प्रधानमंत्री जी को बोलना चाहता हूं कि आप ये जेल-जेल का खेल खेल रहे हो, कभी एक को जेल में डालते हो, कभी मनीष सिसोदिया को जेल में डालते हो, कभी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालते हो, कभी संजय सिंह को। कल (रविवार) मैं 12 बजे अपने सभी बड़े नेताओं सांसदों, विधायकों के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं। जिस-जिस को आप जेल में डालना चाहते हो, डाल दो। एक साथ जेल में डाल दीजिए।
    • ‘आपको लगता है कि आप आम आदमी के नेताओं को जेल में डालकर आप हमारी पार्टी को क्रश कर देंगे, ऐसे आम आदमी पार्टी क्रश नहीं होने वाली। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में है। आप जितना आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालेंगे, उससे 100 गुना नेता ये देश पैदा करेगा। कल 12 बजे मैं अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं। जिसको आपको जेल में डालना है, डाल दीजिए।’
    Arvind Kejriwal ED Arrest Case Update; Swati Maliwal Controversy | Delhi Liquor Scam
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभटके हुए लोग हैं… कुछ भी बोलते हैं, राम मंदिर पर बुलडोजर के सवाल पर उद्धव ठाकरे ने बताया क्या करेगी उनकी सरकार
    Next Article गोवा पुलिस: गश्त बढ़ाएँ, संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करें! बढ़ती चोरियों को देखते हुए गोवा डीजीपी का पुलिस को निर्देश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड… NDA- 22, कांग्रेस- 6, जानिए किसे नफा-नुकसान

    By जनकल्याण टाइमMarch 17, 2026

    देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के फाइनल नतीजे आ…

    🛑 हेडलाइन (मुख्य समाचार):Taj Lands End में RLG PRODUCTION के निर्माता राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की बड़ी मीटिंग – Upcoming Project पर हुई खास चर्चा जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई विशेष रिपोर्ट – धनंजय राजेश गावड़े

    March 17, 2026

    सोशल मीडिया पर दोस्ती, न्यू ईयर और माउंट आबू में पार्टी… नाबालिग से रेप, तीन महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

    March 17, 2026
    Top Trending

    राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड… NDA- 22, कांग्रेस- 6, जानिए किसे नफा-नुकसान

    By जनकल्याण टाइमMarch 17, 2026

    देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के…

    🛑 हेडलाइन (मुख्य समाचार):Taj Lands End में RLG PRODUCTION के निर्माता राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की बड़ी मीटिंग – Upcoming Project पर हुई खास चर्चा जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई विशेष रिपोर्ट – धनंजय राजेश गावड़े

    By जनकल्याण टाइमMarch 17, 2026

    मुंबई के प्रसिद्ध और खूबसूरत स्थान Taj Lands End और Bandra Bandstand…

    सोशल मीडिया पर दोस्ती, न्यू ईयर और माउंट आबू में पार्टी… नाबालिग से रेप, तीन महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

    By जनकल्याण टाइमMarch 17, 2026

    अहमदाबाद की 17 वर्षीय नाबालिग से माउंट आबू में न्यू ईयर पार्टी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.