Salman Khan Firing Case:सलमान खान फायरिंग केस में पंजाब से और दो आरोपी गिरफ्तार, हमलावरों को किया करते थे बंदूकें सप्लाई

Date:

Share post:

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गुरुवार को पंजाब (Punjab) से और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। ये दोनों बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखते हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि सलमान खान के घर बाहर फायरिंग के सिलसिले में पंजाब से सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे और मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बंदूकें मुहैया कराते थे। दोनों आरपियों को पंजाब से मुंबई लाया जा रहा है।
क्राइम ब्रांच ने बताया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद दोनों आरोपियों (विक्की गुप्ता और सागर पाल) ने अपना हुलिया बदलने की कोशिश की ताकि उन्हें पहचाना न जा सके। उनके पास कुल 40 गोलियां थीं, जिनमें से 5 राउंड फायरिंग की गई और 17 राउंड सूरत की तापी नदी से बरामद किए गए। बाकी 16 कारतूसों की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, मुंबई पुलिस को यह भी जांच करनी है कि आरोपियों की आर्थिक मदद कौन कर रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुभाष और अनुज को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये दोनों 15 मार्क को दो देसी पिस्तौल और 38 कारतूस सौंपने के लिए पनवेल (मुंबई के पास रायगढ़ जिले में) आए थे। ये दोनों लौटने से पहले तीन घंटे तक गोलीबारी करने वालों सागर पाल (21) और विक्की गुप्ता (24) के साथ पनवेल में रुके थे। पिस्तौल सौंपने से पहले, चंद्र और थापन ने यह जांचने के लिए अपने पास उपलब्ध 40 गोलियों में से दो राउंड गोलीबारी की थी कि हथियार काम कर रहा है।
इससे पहले मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों (विक्की गुप्ता और सागर पाल) की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि गुप्ता और पाल 14 अप्रैल को बांद्रा में स्थित सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की और बाइक से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था। बाद में, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद कीं। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी मामले में “वांछित आरोपी” घोषित किया है।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...