Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    June 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»‘नौटंकी बंद करो’, संजय राउत पर भड़की कांग्रेस, कहा- बड़े नेता हो, सुधर जाओ
    Blog

    ‘नौटंकी बंद करो’, संजय राउत पर भड़की कांग्रेस, कहा- बड़े नेता हो, सुधर जाओ

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    'Stop drama', Congress angry at Sanjay Raut
    'Stop drama', Congress angry at Sanjay Raut
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू हो चुका जारी है। जहां चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) में सांगली लोकसभा सीट को लेकर कलह बढ़ती जा रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बीच तो तू-तू-मैं-मैं तक की नौबत आ गई है।
    महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की आलोचना करते हुए कहा कि वह बड़े नेता है, उन्हें नौटंकी बंद कर मर्यादा का पालन करना चाहिए। राउत को छोटे कार्यकर्ताओं की तरह बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
    संजय राउत ने क्या कहा था?
    उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने शनिवार को हुई एक चुनावी सभा में कांग्रेस पर निशाना साधा था। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद राउत ने कहा था कि अगर उन्होंने सांगली में हमारी दुविधा बढ़ाने की कोशिश की तो हम पूरे राज्य में उनकी परेशानी बढ़ा देंगे। दरअसल राउत ने बीजेपी उम्मीदवार संजयकाका पाटिल और कांग्रेस नेता विशाल पाटिल पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की थी। राउत के इस बयान पर नाना पटोले ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
    संजय राउत नौटंकी बंद करें- पटोले
    कांग्रेस नेता नाना पटोले ने संजय राउत की आलोचना का जवाब देते हुए कहा, हम बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं.. जो देश में लोकतंत्र के खिलाफ है.. हमारी भूमिका स्पष्ट है। ऐसे में उनका (संजय राउत) एक छोटे कार्यकर्ता की तरह बयान देना सही नही है। इसलिए उन्हें अब सुधार करने की जरूरत है। सौहार्द के जरिए हम सांगली सीट के लिए रास्ता निकालना चाहते है, लेकिन हमारी इस भूमिका पर एक बड़े नेता का इस तरह का बयान देना गलत है। संजय राउत को अब नौटंकी बंद कर देनी चाहिए, वह उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता हैं. संजय राउत को छोटे कार्यकर्ता की तरह काम नहीं करना चाहिए।
    पटोले ने यह भी कहा कि सांगली सीट के मुद्दे को दो दिनों के भीतर मध्यस्थता के जरिए सुलझा लिया जाएगा। बता दें कि एमवीए गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव गुट) है। जबकि एमवीए के तीनों दल ‘इंडिया’ गठबंधन का भी हिस्सा है।
    हम सांगली जीतेंगे- राउत
    सांगली सीट को लेकर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेताओं के बीच आर-पार की स्थिती बनती दिख रही है। बीते हफ्ते मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें एमवीए की हैं, शिवसेना (यूबीटी) या कांग्रेस की नहीं। सांगली सीट शिवसेना के पास होने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। अमरावती और कोल्हापुर हमारी सीटें थीं, लेकिन हमने अपने कार्यकर्ताओं को समझाया… अगर सांगली में कांग्रेस के कुछ लोग नाराज हैं, तो उन्हें समझाना शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी है… हम सांगली की सीट जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।”
    क्यों मची है रार?
    महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट पर पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है। हालांकि, इस साल के लोकसभा चुनाव में उद्धव गुट ने सांगली सीट पर न केवल दावा किया, बल्कि फैसला होने से पहले ही चंद्रहार पाटिल को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेताओं ने नाराजगी भी जताई, लेकिन उद्धव खेमे ने अपना उम्मीदवार वापस लेने से मना कर दिया। जबकि सांगली पर हक पाने के लिए कांग्रेस के जिला और राज्य स्तर के नेता खूब दम भर रहे है। सांगली के नेताओं के लिए यह अब प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।

    Congress angry at Sanjay Raut Maharashtra Mumbai Sangli Lok Sabha seat Stop drama
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMurder:पुणे से युवती को दोस्तों ने किया किडनैप, अहमदनगर में गला घोंट कर उतारा मौत के घाट
    Next Article वड़ा-पाव खाने के लिए लड़की को घर बुलाया, फिर पति से करवाया रेप
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026
    Top Trending

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: विदेशी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भारतीय…

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    कनाडा में बढ़ते हेट क्राइम्स और नफरत फैलाने वाले भाषणों को रोकने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.