Sanjay Raut on Modi:संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया देश का बड़ा धोखा

Date:

Share post:

मुंबई: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Eclections 2024) के मद्देनजर भाजपा (BJP) पार्टी का प्रचार और प्रसार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) कल महाराष्ट्र के रामटेक (Modi Ramtek Visit) में आये थे। यहां उनकी एक भव्य सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की आलोचना की। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ लोग गलत बात फैला रहे हैं कि संविधान खतरे में पड़ जाएगा। ऐसे में अब प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना पर संजय राउत (Sanjay Raut) ने जवाब दिया है।
भारत में पुतिन मॉडल
दरअसल ठाकरे समूह के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी देश में ‘पुतिन’ मॉडल लाना चाहते हैं और इतना ही नहीं बल्कि विरोधियों को जेल में डाल देना चाहते ही उन्हें धमकाते है। इस तरह मोदी देश के लिए बड़ा धोखा है।
मोदी की विचारधारा देश के लिए खतरा
बता दें कि मुंबई में संजय राउत ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की। संजय राउत ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने पद की गरिमा गिराई। यह देश के संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। राजनीति में लोग झूठ बोलते हैं। लेकिन उन्हें इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्हें मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। लोकतंत्र में विपक्ष महत्वपूर्ण है। वे (मोदी सरकार) चाहते हैं कि चुनाव बिना विरोध के हो। मोदी देश में ‘पुतिन’ मॉडल लाना चाहते हैं। मोदी की विचारधारा देश के लिए खतरा है। विरोधियों को बदनाम करना, विरोधियों को जेल में डालना। धमकाकर दूसरे पक्ष के नेताओं को अपने पक्ष में लेना। ये देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है।”
इस मौके पर सांगली सीट के बारे में बात करते हुए राउत ने कहा, हम विश्वजीत पाटिल और विशाल पाटिल की भावनाओं को समझ सकते हैं। सांगली में सांप्रदायिक ताकत बढ़ गई है। वे यह जानते हैं। पिछले दस सालों में लगातार बीजेपी के सांसद चुने जा रहे हैं। इसलिए लोगों की मांग है कि यहां से शिवसेना का उम्मीदवार होना चाहिए। वहां कांग्रेस नेताओं का सम्मान किया जाता है। हम डबल केसरी चंद्रहार पाटिल के पीछे खड़े हैं। कांग्रेस ने भी सीट खाली कर दी है। उनकी भावनाओं का सम्मान करें’।
गौरतलब हो कि कल संजय राउत ने राज ठाकरे पर भी निशाना साधा था। संजय राउत ने कहा, जब महाराष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए बना एक संगठन अपने ‘दुश्मनों’ का समर्थन करता है तो लोगों के मन में संदेह पैदा होता है। राउत की यह टिप्पणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ को बिना शर्त समर्थन देने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ देने की घोषणा के एक दिन बाद आई है।
मनसे नेता ने अभी यह नहीं बताया है कि उनकी पार्टी, जिसने अब तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं। राउत ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र के गौरव के लिए लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी भ्रष्ट व्यक्तियों को अपने पाले में ले लिया है।

Related articles

कांग्रेस की कल की हार पर, इसलिए अभी से रार – आनंद परांजपे”

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस...

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगा एक नया टाइगर रिजर्व : मोहन यादव

प्रदेश में वन्यजीवों के लिए बना अनुकूल वातावरण, चीतों की संख्या बढ़ी भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया कैंडिडेट खरीदने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में वोटिंग के बाद अब इंतजार है नतीजों का, जो कि 8 फरवरी को आएंगे....

‘देवा’ का नया गाना ‘बस तेरा प्यार है’ जारी, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया...