Close Menu
    What's Hot

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    May 30, 2026

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»RBI on ETCD: ट्रेडर्स को आरबीआई ने दी राहत
    Blog

    RBI on ETCD: ट्रेडर्स को आरबीआई ने दी राहत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    RBI gives relief to traders
    RBI gives relief to traders
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रिजर्व बैंक ने मार्केट ट्रेडर्स को बड़ी राहत दी है. यह राहत उन ट्रेडर्स के लिए है, जो एक्सचेंज ट्रेडेड करेंसी डेरिवेटिव्स में ट्रेड करते हैं. अब ऐसे ट्रेडर्स को नए अनुपालन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.
    अब 3 मई से लागू होंगे प्रावधान
    आरबीआई ने कहा, लोगों से मिले फीडबैक और हालिया बदलावों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि एक्सचेंज ट्रेडेड करेंसी डेरिवेटिव्स (ईटीसीडी) पर हालिया निर्देश 5 अप्रैल के बजाय 3 मई से 2024 से लागू होंगे. सेंट्रल बैंक ने कहा कि उसे 5 जनवरी को जारी सर्कुलर के बाद एक्सचेंज ट्रेडेड करेंसी डेरिवेटिव्स में भागीदारी को लेकर लोगों के सवाल मिल रहे थे.
    हेजिंग के लिए ही कर सकते हैं ये ट्रेड
    दरअसल आरबीआई के जनवरी वाले सर्कुलर से बाजार में अनिश्चितता का माहौल बन रहा था. आरबीआई ने उस सर्कुलर में यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया था कि एक्सचेंज ट्रेडेड करेंसी डेरिवेटिव्स में जो ट्रेड किए जा रहे हैं, वो हेजिंग के लिए हैं. इसके लिए ट्रेडर्स को डॉक्यूमेंट्री प्रूफ देने के लिए कहा गया है. आरबीआई ने इसके लिए 5 अप्रैल की तारीख तय की थी. मतलब नया प्रावधान आज से लागू हो रहा था. अब इसके लिए करीब एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है.
    जीरोधा ने दी थी बंद करने की हिदायत
    आरबीआई के सर्कुलर के चलते ट्रेडर्स परेशान हो रहे थे. एक दिन पहले ही ब्रोकर फर्म जीरोधा ने अपने मेंबर्स को 5 अप्रैल की डेडलाइन से पहले फॉरेक्स डेरिवेटिव्स पॉजिशन क्लोज करने की सलाह दी थी. जीरोधा के नितिन कामथ ने आरबीआई के गाइडलाइंस को रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट की मौत करार दिया था. कामथ ने तो यह भी कह दिया था कि स्टॉक ब्रोकर्स के लिए रेगुलेटरी रिस्क ही सबसे बड़ा रिस्क है.
    रुख बदलने से आरबीआई का इनकार
    हालांकि रिजर्व बैंक का कहना है कि करेंसी डेरिवेटिव पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. सेंट्रल बैंक ने 2014 के एक सर्कुलर का जिक्र कर अपनी इस बात को आधार देने का प्रयास किया है.
    बड़े ट्रेडर्स पर नहीं होगा कोई असर
    आरबीआई का संबंधित सर्कुलर कहता है कि ट्रेडर्स को स्टॉक एक्सचेंज पर करेंसी डेरिवेटिव में ट्रेड करने के लिए संबंधित करेंसी में एक्सपोजर रखने की जरूरत होगी. इस सर्कुलर का एफपीआई जैसे बड़े निवेशकों पर खास असर नहीं होगा, लेकिन खुदरा निवेशकों, प्रोपराइटरी ट्रेडर्स और ब्रोकरेज फर्मों के लिए इसका अनुपालन काफी मुश्किल माना जा रहा है.

    RBI gives relief to traders RBI on ETCD traders
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleExclusive: संजय सिंह का बड़ा आरोप, ‘बीजेपी ने किया घोटाला
    Next Article Seema Haider के खिलाफ पाकिस्तानी लेटर ने मचाया हंगामा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    आज बकरीद पर शेयर बाजार खुला है या नहीं? देखें NSE-BSE की हॉलिडे लिस्ट

    May 28, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 100 अंक लुढ़का, Nifty 23900 अंक के नीचे

    May 27, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लाल निशान पर बंद; सेंसेक्स 479 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से नीचे

    May 26, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 20, 2026

    घरेलू शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 114 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला

    May 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियाई खेल 2026 में जगह बनाने का सपना चयन…

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    May 30, 2026

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    May 30, 2026
    Top Trending

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियाई खेल 2026 में जगह बनाने…

    ₹5 लाख करोड़ स्वाहा! अंतिम क्षणों में बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    शेयर बाजार में अंतिम क्षणों में अचानक हुई भारी बिकवाली से हाहाकार…

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.