शहर के नरोडा थाना इलाके में 27 फरवरी को जीआईडीसी पानी की टंकी के पास झाडि़यों से मिली एक बुजुर्ग महिला के शव की गुत्थी को क्राइम ब्रांच ने डेढ़ महीने बाद सुलझाने का दावा किया है। क्राइम ब्रांच ने इसमें लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी का नाम अजय सिंह उर्फ गोटी राणा (26) है। आरोपी मूलरूप से राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना तहसील के काचेरा गांव का निवासी है। अभी अहमदाबाद में नरोडा इलाके में रेलवे क्रॉसिंग के पास शीतलानगर की चाली में रहता है। मजदूरी करता है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कबूला है कि नरोडा जीआईडीसी पानी की टंकी के पास झाडि़यों में मिले महिला का शव उसकी बड़ी सास (वड सास) चंपाबेन का है। 26 फरवरी को दोपहर के समय आरोपी शौच के लिए पानी की टंकी के पास झाडि़यों में जा रहा था। इसी समय उसे उसकी बड़ी सास लकड़ी को सिर पर रखकर जाती दिखाई दी।
बड़ी सास ने आरोपी की पत्नी सेजल की किसी अन्य जगह शादी करवा दी थी। उसके साथ उसकी तीन साल की बेटी को भी भेज दिया। इस बात के चलते आरोपी काफी नाराज था। इसी के चलते उसने बड़ी सास पर 26 फरवरी को डंडे से हमला कर दिया। उसके बाद दुपट्टे जैसे कपड़े से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को कोई देख ना ले इसलिए उसने उसे खींच कर झाडि़यों में फेंक दिया। आरोपी के आरोप कबूलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला नरोडा थाने में दर्ज होने के चलते आरोपी की हिरासत नरोडा पुलिस को सौंप दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
