Close Menu
    What's Hot

    Oscars 2026 में नहीं दी गई धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, नाराज हुए इंडियन फैंस, बोले- इतनी हाईप क्यों

    March 16, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ मुंबई✈️ वरिष्ठ नागरिक यात्री से बदसलूकी का मामला — एयरलाइन मैनेजर ने मांगी माफी

    March 15, 2026

    अमीषा पटेल के आलीशान घर में लाखों के हैं तकिए, महंगे ब्रांड्स से भरा हर कोना

    March 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Mumbai Crime:‘मैं जय भीम वाले को जॉब पर नहीं रखती’, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
    Blog

    Mumbai Crime:‘मैं जय भीम वाले को जॉब पर नहीं रखती’, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    'I do not employ Jai Bhimwala'
    'I do not employ Jai Bhimwala'
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई. पुलिस ने जाति के आधार पर भेदभाव किये जाने की शिकायत के बाद यहां एक कंपनी की मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक ‘इवेंट मैनेजमेंट कंपनी’ के एक कर्मचारी ने जाति के आधार पर भेदभाव किये जाने का आरोप लगाया है जिसके बाद कंपनी की मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गोरेगांव इलाके में स्थित कंपनी की मालिक ने 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर जातिगत पूर्वाग्रह दिखाते हुए एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
    अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा कि उस व्यक्ति को उस दिन अपनी नियोक्ता से व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला जिसमें पूछा गया कि क्या वह एससी (अनुसूचित जाति) समुदाय से है। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति ने हां में जवाब दिया, तो कंपनी की मालिक ने कहा कि वह “पिछड़े” समुदाय के लोगों को नौकरी पर नहीं रखती है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया, “व्हाट्सएप पर संदेशों के आदान-प्रदान के दौरान नियोक्ता ने कहा, ‘मैं जय भीम वाले को जॉब पर नहीं रखती’।”
    अधिकारी ने कहा कि कंपनी में विपणन कार्यकारी के तौर पर शामिल हुए व्यक्ति ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया और फिर गोरेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कंपनी की मालिक के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया।
    अधिकारी ने बताया कि क्योंकि शिकायतकर्ता वकोला इलाके में रहता है, इसलिए मामले को आगे की जांच के लिए वकोला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बीच, उस व्यक्ति और उसकी नियोक्ता के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत का एक कथित ‘स्क्रीनशॉट’ सोशल मीडिया में देखा जा रहा है।

    'I do not employ Jai Bhimwala' event management company Jai Bhimwala Maharashtra Mumbai
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMahanadi Boat Capsizesओडिशा: नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई
    Next Article Mumbai Crime:शॉपिंग सेंटर के शौचालय में महिला वकील से छेड़छाड़, जान से मारने का प्रयास
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Oscars 2026 में नहीं दी गई धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, नाराज हुए इंडियन फैंस, बोले- इतनी हाईप क्यों

    By जनकल्याण टाइमMarch 16, 2026

    ऑस्कर्स 2026 में उन दिवंगत एक्टर्स को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने सिनेमा जगत में अपने…

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ मुंबई✈️ वरिष्ठ नागरिक यात्री से बदसलूकी का मामला — एयरलाइन मैनेजर ने मांगी माफी

    March 15, 2026

    अमीषा पटेल के आलीशान घर में लाखों के हैं तकिए, महंगे ब्रांड्स से भरा हर कोना

    March 15, 2026
    Top Trending

    Oscars 2026 में नहीं दी गई धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, नाराज हुए इंडियन फैंस, बोले- इतनी हाईप क्यों

    By जनकल्याण टाइमMarch 16, 2026

    ऑस्कर्स 2026 में उन दिवंगत एक्टर्स को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने सिनेमा…

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ मुंबई✈️ वरिष्ठ नागरिक यात्री से बदसलूकी का मामला — एयरलाइन मैनेजर ने मांगी माफी

    By जनकल्याण टाइमMarch 15, 2026

    गोवा के Goa International Airport पर Air India Express की फ्लाइट के…

    अमीषा पटेल के आलीशान घर में लाखों के हैं तकिए, महंगे ब्रांड्स से भरा हर कोना

    By जनकल्याण टाइमMarch 15, 2026

    अमीषा पटेल उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो महंगी लाइफस्टाइल जीने के…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.