Hardik Pandya’s brother arrested:मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के सौतेले भाई वैभव पांड्या (Vaibhav Pandya Case) को धोखाधड़ी से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वैभव पांड्या ने कथित तौर पर अपने बिजनेस पार्टनर्स से लगभग ₹4.3 करोड़ का फ्रॉड किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने 37 वर्षीय वैभव पांड्या पर बिजनेस में धोखा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पांड्या ब्रदर्स ने अपना बिजनेस मुंबई में शुरू किया था। आरोप है कि वैभव पांड्या ने इस बिजनेस में 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी की।
बताया जा रहा है कि उन्होंने हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को धोखा दिया। इस संबंध में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बाद आज वैभव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने कहा, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को धोखाधड़ी से करोड़ों का नुकसान हुआ है। वैभव पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर 4.3 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लह्गाया गया है। मामले की जांच जारी है।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक, क्रुणाल और वैभव पांड्या ने मिलकर तीन साल पहले पॉलिमर बिजनेस शुरू किया था। क्रिकेटर भाइयों ने बिजनेस को खड़ा करने में लगने वाली पूंजी का 40% और वैभव को 20% निवेश करना था। जबकि हर दिन का कामकाम वैभव को देखना था।
इन शेयरों के अनुसार ही मुनाफा भी तीनों में बंटने वाला था। हालाँकि, वैभव ने कथित तौर पर अपने सौतेले भाइयों को सूचित किए बिना उसी बिजनेस में एक और फर्म स्थापित की, इस प्रकार साझेदारी समझौते का उल्लंघन किया।
इससे साझेदारी में खड़ी की गई कंपनी के लाभ में बड़ी गिरावट आई। 3 करोड़ का अनुमानित नुकसान हुआ। इसके अतिरिक्त, यह आरोप लगाया गया है कि वैभव ने चोरी-छिपे अपने खुद के लाभ का हिस्सा 20% से बढ़ाकर 33.3% कर दिया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
