Close Menu
    What's Hot

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    June 5, 2026

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    June 5, 2026

    DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Lok Sabha Election 2024: उद्धव ने मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर, शिंदे ने मुंबई दक्षिण-मध्य से राहुल शेवाले को बनाया उम्मीदवार
    Blog

    Lok Sabha Election 2024: उद्धव ने मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर, शिंदे ने मुंबई दक्षिण-मध्य से राहुल शेवाले को बनाया उम्मीदवार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Uddhav nominated Amol Kirtikar from Mumbai North-West
    Uddhav nominated Amol Kirtikar from Mumbai North-West
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी एमवीए गठबंधन के सीटों के बंटवारे पर अभी तक फैसला नहीं हो सका है। लेकिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू हो गई है। वरिष्ठ नेता शरद पवार ने बेटी सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट (Baramati Lok Sabha Election) से अपनी पार्टी एनसीपी शरदचंद्र पवार का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने भी अपने दलों के कुछ प्रत्याशियों के नाम का खुलासा किया है।
    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति के पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। जबकि अभी भी सत्ताधारी गठबंधन में घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। कई बैठकों के बावजूद सीटों का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है।
    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अप्रत्यक्ष रूप से मुंबई दक्षिण-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार के रूप में मौजूदा सांसद राहुल शेवाले के नाम की घोषणा की। शिंदे ने मुंबई के सायन में एक सभा के दौरान शिवसेना उम्मीदवार के तौर पर शेवाले के नाम का ऐलान किया।
    वहीँ, महाविकास आघाडी (एमवीए) सहयोगी दलों में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई से अपने पहले उम्मीदवार की घोषणा की।
    ठाकरे ने अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। अमोल के पिता और सीट से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में हैं।
    राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमोल की उम्मीदवारी की घोषणा की। हालांकि, एमवीए सहयोगियों- शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरदचंद्र-पवार) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अभी भी जारी है।

    Amol Kirtikar Baramati Lok Sabha Election lok Sabha Election 2024 Maharashtra Mumbai Rahul Shewale
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउद्धव ने शिंदे गुट के नेता के बेटे को बनाया उम्मीदवार तो भड़के कांग्रेस नेता
    Next Article म.प्र. से मुन्द्रा जा रहे ट्रक में अहमदाबाद में लगी आग, समान खाक
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026

    डोंबिवलीतील पिंपळेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्टला अतिक्रमण नियमानुकुल करून जमीन देण्यास मंजुरी*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* डोंबिवली

    May 29, 2026

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    By जनकल्याण टाइमJune 5, 2026

    मोहाली के फेज-11 स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस में पूर्व प्रेमी ने महिला सहकर्मी…

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    June 5, 2026

    DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा

    June 5, 2026
    Top Trending

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    By जनकल्याण टाइमJune 5, 2026

    मोहाली के फेज-11 स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस में पूर्व प्रेमी…

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    By जनकल्याण टाइमJune 5, 2026

    सरकार ने विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा फैसला लिया…

    DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा

    By जनकल्याण टाइमJune 5, 2026

    हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.