Bharat Jodo Nyay Yatra: महाराष्ट्र में नंदुरबार से आज राहुल गांधी की न्याय यात्रा, उद्धव को न्योता

Date:

Share post:

मुंबई : कांग्रेस नेता (Congress) और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज यानी मंगलवार 12 मार्च को दोपहर 2 बजे नंदुरबार जिले से महाराष्ट्र (Maharashtra) में एंट्री करेगी। इसके बाद 13 मार्च को धुले व मालेगांव, 14 मार्च को नाशिक, 15 मार्च को पालघर, ठाणे होते हुए यह यात्रा 16 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। 17 मार्च को शिवाजी पार्क में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होगा। साथ ही एक विशाल सभा से लोकसभा चुनाव के प्रचार का बिगुल फूंका जाएगा। यह जानकारी देते हुए पटोले ने कहा कि 15 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई में समाप्त हो रही है। यह यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों, 100 जिलों, 110 लोकसभा क्षेत्रों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुंबई पहुंच रही है।
उद्धव को न्योता
कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मातोश्री जाकर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को 17 मार्च को आयोजित की गई सभा में भाग लेने के लिए न्योता दिया। इस सभा में राकां अध्यक्ष शरद पवार समेत इंडिया आघाड़ी के सभी प्रमुख नेता भाग लेंगे।
DGP शुक्ला से मुलाकात
कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की डीजीपी रश्मि शुक्ला से मुलाकात कर उन्हें राहुल गांधी की मुंबई यात्रा और सभा के दौरान पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने का निवेदन दिया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ व एआईसीसी सचिव व प्रदेश सह प्रभारी आशीष दुआ मौजूद थे।
महाराष्ट्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा
12 मार्च- नंदुरबार

13 मार्च- धुले व मालेगांव

14मार्च- नाशिक

15 मार्च- पालघर व ठाणे

16मार्च- मुंबई17 मार्च- इंडिया गठबंधन की शिवाजी पार्क में सभा के साथ यात्रा का समापन

Related articles

प्रेस की आजादी पर भयानक हमला’, पंजाब के शीश महल विवाद को लेकर AAP पर भड़के कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा

आप नेता अरविंद केजरीवाल को लेकर आरोप लगे हैं कि उन्हें दिल्ली की तरह पंजाब में भी भगवंत...

नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

इंडिया वुमेंस वर्सेस साउथ अफ्रीका वुमेंस आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज नवी मुंबई में...

न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

कॉमनवेल्थ से लेकर 2036 ओलंपिक खेलों के लिए दावेदारी पेश कर रहे अहमदाबाद की इन दिनों सोशल मीडिया...

विधानसभा सत्र खत्म, अब नगरोटा उपचुनाव में तेज होगा चुनाव प्रचार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र खत्म होते ही नगरोटा विधानसभा उपचुनाव का माहौल और गरमाने लगा है। राजनीतिक...