ट्रेन में बैग से मिला नवजात शिशु, अस्पताल में भर्ती

Date:

Share post:

मुंबई से अहमदाबाद आई ट्रेन के एक कोच में लावारिस बैग में शॉल में लिपटी हुई एक नवजात बालिका मिली। पुलिस की मदद से इस बालिका को असारवा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 1200 बेड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि बालिका की तबीयत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि बालिका का वजन डेढ़ किलो है। इसका जन्म लगभग पांच से छह दिन पूर्व होने का अनुमान है। प्राथमिक दृष्टि से बालिका की हालत अच्छी है। उसे दूध देने के लिए नली भी लगाई गई है। बालिका के स्वास्थ्य पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि अज्ञात महिला इस बालिका को बैग में रखकर चली गई थी।

Related articles

🎬 “टपरी पे छपरी” — RLG Production की ओर से एक प्रेरणादायक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ |📢 एक नई शुरुआत… एक नई उम्मीद…!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) RLG Production के बैनर तले बहुत ही जल्द दर्शकों को...

Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) Vi (Vodafone Idea) ने 29 जुलाई 2025 को अपनी डिजिटल...

मुंबई पुलिस ने 227 लोगों को लौटाई 1.54 करोड़ की संपत्ति

मुंबई। मुंबई पुलिस के जोन आठ ने शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम के दौरान...

विकास के लिए दिल्ली दौरा सीएम फडणवीस ने की कई मंत्रियों से की मुलाकात महाराष्ट्र की बड़ी परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय दिल्ली दौरे के तहत शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री...