मोरबी. जिले की वांकानेर तहसील के दिघलिया गांव में माता-पिता और बहन ने किशोरी की हत्या कर दी। प्रेमी से बात करने के कारण किशोरी को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
दिघलिया गांव निवासी दिनेश गोंडलिया ने मृतका के पिता महेश गोंडलिया, माता सुरेखा गोंडलिया और बहन हिरल गोंडलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता की पत्नी भावना सुबह जल्दी तैयार होकर सुरेंद्रनगर जिले के चोटीला रवाना हो गई।
घर पर रहे दिनेश को पड़ोस में रहने वाले महेश गोंडलिया के घर से रोने की आवाज आने पर जाकर देखा कि महेश की पुत्री रिंकल बिस्तर पर सो रही थी, उसका शरीर ठंडा पड़ गया था। पूछने पर महेश की पत्नी सुरेखा ने कहा कि हार्ट अटैक से रिंकल की मौत हुई है।हालांकि रिंकल की गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दिए। उसके शव को वांकानेर के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां शंका होने पर पोस्टमार्टम कराने की सलाह देने पर शव को राजकोट ले जाया गया। बाद में रिंकल के अंतिम संस्कार के बाद शिकायतकर्ता दिनेश के अलावा कल्पेश और अन्य रिश्तेदारों ने महेश व सुरेखा से रिंकल की मौत के बारे में पूछा। वे बहुत डरे हुए थे और कहा कि गलती हो गई थी और अब दुख हो रहा है।
इससे पहले की रात जब महेश की बेटी हिरल, सपना और पूर्वीसा एक कमरे में सो रही थी, तभी पत्नी सुरेखा को पता चला कि मना करने के बावजूद बेटी रिंकल राजकोट के बामणबोर निवासी राहुल कापड़िया से फोन पर बात कर रही थी। कई बार बेटी रिंकल को समझाने के बाद भी वह नहीं समझी तो मां सुरेखा ने फोन ले लिया और सिम कार्ड निकालकर चबाकर फेंक दिया। मां ने बेटी रिंकल से कहा कि तुम्हारी सगाई हो चुकी है, तुम्हें पहले भी मना किया लेकिन राहुल से फोन पर बात करती हो।
मां ने बेटी रिंकल से कहा कि तुम्हारे और राहुल के प्रेम संबंध के कारण तुम्हारी बड़ी बहन हिरल की ननद ने राहुल से तलाक ले लिया। अगर तुम उससे प्यार करती हो तो तुम्हारी बहन हिरल का घर नहीं चलेगा। फिर रिंकल ने कहा कि जो करना है, कर लेना। मैं राहुल से बात करूंगी, मारना है तो मार दो। इस बात पर सुरेखा को गुस्सा आया, उसने पति महेश से कहा कि वह रिंकल को बहुत समझाया लेकिन वह समझती नहीं, ऐसे तो हिरल का घर भी टूट जाएगा।सोमवार मध्यरात्रि बाद पौने तीन बजे सुरेखा ने पति महेश को रिंकल के पैर पकड़ने को कहा और बेटी हिरल को उसका हाथ पकड़ने को कहा। बाद में सुरेखा ने रिंकल के चेहरे पर तकिया दबाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वांकानेर तहसील पुलिस ने आरोपी माता-पिता और बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
