होली के दिन मुंबई के घाटकोपर में हुआ बड़ा हादसा, 2 बाइक सवार समेत 3 की मौत

Date:

Share post:

होली के दिन मुंबई के घाटकोपर इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के घाटकोपर में तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों और पैदल चल रहे शख्स की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान समीर मुस्तफा, मुजफ्फर बादशाह और सुरेश के तौर पर हुई है। मुस्तफा और बादशाह की उम्र महज 19 साल थी और दोनों साकीनाका इलाके में रहते थे। हादसे के समय मुस्तफा बाइक चला रहा था और बादशाह पीछे बैठा था। उनकी बाइक ने सुरेश को टक्कर मारी।
एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना आज सुबह करीब 4 बजे घाटकोपर (पश्चिम) में एलबीएस रोड पर साई होटल के पास हुई। दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में साकीनाका के अशोक नगर इलाके से आ रहे थे और दक्षिण की ओर जा रहे थे।
साईं होटल से गुजरते समय मुस्तफा ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और सुरेश से टकरा गया। हादसे के समय सुरेश सार्वजनिक शौचालय जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक 70-80 मीटर तक घिसटने के बाद रुकी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी। तीनों पीड़ितों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घाटकोपर पुलिस ने मृतक बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related articles

कांग्रेस की कल की हार पर, इसलिए अभी से रार – आनंद परांजपे”

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस...

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगा एक नया टाइगर रिजर्व : मोहन यादव

प्रदेश में वन्यजीवों के लिए बना अनुकूल वातावरण, चीतों की संख्या बढ़ी भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया कैंडिडेट खरीदने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में वोटिंग के बाद अब इंतजार है नतीजों का, जो कि 8 फरवरी को आएंगे....

‘देवा’ का नया गाना ‘बस तेरा प्यार है’ जारी, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया...