Close Menu
    What's Hot

    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    April 6, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ✨📰🌏 चीन की धरती पर हिंदुस्तान की खुशबू – शंघाई का दिल बना “बॉलीवुड इंडियन रेस्टोरेंट” 🌏📍 शंघाई, चीन

    April 6, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष रिपोर्ट ✨📰🌟 माहीम वेस्ट में ‘MARINA 16’ का भव्य भूमि पूजन संपन्न 🌟📍 माहीम वेस्ट, Mumbai

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»कांग्रेस ने गुजरात में 11 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, तीन विधायक मैदान में
    Blog

    कांग्रेस ने गुजरात में 11 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, तीन विधायक मैदान में

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Congress announced names of 11 candidates in Gujarat
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कांग्रेस ने गुजरात की 11 और लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक में मुहर लगने के बाद गुरुवार रात को 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। 11 में से 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं तीन विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
    पार्टी ने आणंद सीट से गुजरात विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता व आंकलाव से वरिष्ठ विधायक अमित चावडा को मैदान में उतारा है। वहीं छोटाउदेपुर (एसटी) से पूूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखराम राठवा को टिकट दी है। साबरकांठा सीट से पार्टी ने खेड़ब्रह्मा सीट से विधायक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी को टिकट दिया है।
    अमरेली सीट से गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जेनीबेन ठुमर को प्रत्या्शी बनाया गया है। उनके पिता वीरजी ठुमर यहां से सांसद रह चुके हैं। पंचमहाल सीट से विधायक गुलाब सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। वे लुणावाडा से विधायक हैं। दाहोद (एसटी) से पार्टी ने एक बार फिर पूर्व सांसद डॉ.प्रभाबेन तावियाड को अपना प्रत्याशी बनाया है। पाटण से सिद्धपुर के पूर्व विधायक चंदनजी ठाकोर और खेडा से पूर्व विधायक कालूसिंह डाभी को टिकट दिया गया है। सूरत के पूर्व पार्षद व कामरेज विधानसभा का चुनाव लड़ चुके निलेश कुंभाणी को पार्टी ने टिकट दी है। गांधीनगर सीट से पार्टी ने सोनल पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे भाजपा से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देंगी। पटेल 2022 के विधानसभा चुनाव में नारणपुरा विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार रह चुकी हैं। वे गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष हैं।जामनगर से जे पी मारविया को कांग्रेस ने टिकट दिया गया है, जो जिला पंचायत में नेता प्रतिपक्ष और कालावड मार्केट यार्ड के चेयरमैन हैं।
    7 के नाम पहले हो चुके घोषित
    इससे पहले पार्टी ने 7 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें से अहमदाबाद पूर्व सीट से प्रत्याशी घोषित किए गए रोहन गुप्ता ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में छह उम्मीदवार और गुरुवार को घोषित 11 उम्मीदवार सहित कुल 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं। अब सात सीटों पर नाम घोषित होने बाकी हैं।

    Congress announced names GUJRAT Surat three MLAs in the fray
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘केजरीवाल को जेल भेजने की कीमत चुकानी पड़ेगी’, शरद पवार ने बीजेपी को दी चेतावनी!
    Next Article यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टी कैंसिल, परिंदा भी नहीं डाल पाएगा होली के रंग में भंग, DGP ने जारी किया आर्डर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमApril 6, 2026

    एक बड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच…

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ✨📰🌏 चीन की धरती पर हिंदुस्तान की खुशबू – शंघाई का दिल बना “बॉलीवुड इंडियन रेस्टोरेंट” 🌏📍 शंघाई, चीन

    April 6, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष रिपोर्ट ✨📰🌟 माहीम वेस्ट में ‘MARINA 16’ का भव्य भूमि पूजन संपन्न 🌟📍 माहीम वेस्ट, Mumbai

    April 6, 2026
    Top Trending

    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब… अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमApril 6, 2026

    एक बड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस…

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ✨📰🌏 चीन की धरती पर हिंदुस्तान की खुशबू – शंघाई का दिल बना “बॉलीवुड इंडियन रेस्टोरेंट” 🌏📍 शंघाई, चीन

    By जनकल्याण टाइमApril 6, 2026

    “अन्न भगवान की देन है, हम उसे प्यार और आत्मा से परोसते…

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष रिपोर्ट ✨📰🌟 माहीम वेस्ट में ‘MARINA 16’ का भव्य भूमि पूजन संपन्न 🌟📍 माहीम वेस्ट, Mumbai

    By जनकल्याण टाइमApril 6, 2026

    मुम्बई से एक बेहद शुभ और गौरवपूर्ण समाचार सामने आया है, जहाँ…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.