Shiv Sena Candidate Listबड़ी खबर! शिवसेना के पहले 10 उम्मीदवार तय, आज घोषित होगी पहली लिस्ट

Date:

Share post:

मुंबई: देश में चुनावी माहौल बन गया है। जैसा की हम सब जानते है लोकसभा चुनाव 2024 (lok Sabha Election 2024) के लिए बीजेपी (BJP) की ओर से 20 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब इसके बाद सबकी नजर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और अजित पवार की पहली सूची पर टिकी है। बता दे कि अब शिवसेना शिंदे गुट के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची आज घोषित की जाएगी।
इन सबके बीच आपको बता दें कि महायुति में कुछ सीटों की अदला-बदली होने की उम्मीद है। आइए जानते है शिवसेना शिंदे गुट में किसे मिल सकती है उम्मीदवारी और किसका पत्ता होगा कट…
वर्षा बंगले में बैठक…
मिली जानकारी के मुताबिक, आज (18 मार्च) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना शिंदे गुट के वरिष्ठ नेताओं की वर्षा बंगले पर बैठक हो रही है।बता दें कि आज का यह दिन शिंदे गुट के नेताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योकि इस बैठक के बाद पहली सूची की घोषणा की जाएगी। पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
इन सीटों को लेकर विवाद
इस बीच कुछ सीटों पर उपजे विवाद पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे क्या फैसला लेंगे? यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुख्य रूप से कोल्हापुर, हटकनंगले, ठाणे, कल्याण और मुंबई इन जगहों की सीटों को लेकर विवाद हैं।
शिंदे के फैसले पर नजर
ज्ञात हो कि बीजेपी द्वारा इन सीटों पर दावा ठोकने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे भी इन सीटों पर जोर दे रहे हैं। तो क्या इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी या लंबित रखा जाएगा? इस पर भी सभी का ध्यान बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर, शिरूर में शिवाजीराव अधराव पाटिल के एनसीपी में शामिल होने की संभावना है और यह उत्सुक है कि एकनाथ शिंदे वहां क्या निर्णय लेंगे।
शिंदे किन सीटों पर करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा?
इस बीच आपको बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दरार अब भी बरकरार है। चूंकि कुछ सीटों की अदला-बदली होने की संभावना है, ऐसे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे किन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे? यह बहुत बड़ा सवाल शिंदे गुट के शिवसैनिक और महाराष्ट्र की जनता के बीच है।

Related articles

📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई की ओर से विशेष प्रस्तुति(एक हास्य और मनोरंजन से भरपूर वेब सिरीज़ पर विशेष रिपोर्ट)🎬 “BILLA – THE...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) Episode 11 – "Madam Photoshoot Gone Wrong"प्रस्तुत करता है —...

आईआरसीटीसी की श्रावण स्पेशल यात्रा 5 अगस्त से अष्ट ज्योतिर्लिंग श्रावण विशेष यात्रा के लिए मडगांव से रवाना होगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

मुंबई। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) इस श्रावण मास में विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन...

🌟🎤 “समय की हार भी तय है!”(Motivational Speech by Rajesh Laxman Gavade – RLG Production)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🕰️💬"कब तक जीत है समय की, ए मेरे दोस्त?इक दिन...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 मध्ये मिरा भाईंदर मनपा देशात प्रथमराज्याला एकूण दहा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान*

पी.वी.आनंदपद्मनाभननवी दिल्ली,स्वच्छ भारत मिशन-शहरी अंतर्गत आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25’ मध्ये महाराष्ट्राने पुन्हा एकदा देशात आपले वर्चस्व सिद्ध केले...