Maharashtra Politics:BJP से MNS का गठबंधन! अमित शाह के बाद CM शिंदे और फडणवीस से मिले राज ठाकरे

Date:

Share post:

मुंबई: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने बृहस्पतिवार को मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुलाकात की। तीनों नेताओं की बैठक उपनगरीय बांद्रा में ‘ताज लैंड्स एंड’ होटल में हो रही है।
राज ठाकरे ने इससे पहले मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पहले ऐसे संकेत थे कि भाजपा पश्चिमी राज्य में अपने गठबंधन को विस्तार देने के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में मनसे के साथ गठबंधन कर सकती है। मनसे के वरिष्ठ नेता बाला नंदगांवकर ने बताया था कि दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव पर बातचीत सकारात्मक रही और एक या दो दिन में बैठक का विस्तृत ब्यौरा साझा कर दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री शाह और राज ठाकरे के बीच बातचीत सकारात्मक रही और अगले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। जब शिवसेना विभाजित नहीं हुई थी तब राज ठाकरे ने उससे नाता तोड़ लिया था और 2006 में मनसे की स्थापना की थी। उस दौरान शिवसेना का नेतृत्व ? उद्धव ठाकरे करते थे। अगर भाजपा और मनसे के बीच गठबंधन हो जाता है तो उसे मुंबई में चुनाव लड़ने के लिए एक सीट दिए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में… 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। चार जून को मतगणना की जाएगी।

Related articles

कांग्रेस की कल की हार पर, इसलिए अभी से रार – आनंद परांजपे”

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस...

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगा एक नया टाइगर रिजर्व : मोहन यादव

प्रदेश में वन्यजीवों के लिए बना अनुकूल वातावरण, चीतों की संख्या बढ़ी भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया कैंडिडेट खरीदने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में वोटिंग के बाद अब इंतजार है नतीजों का, जो कि 8 फरवरी को आएंगे....

‘देवा’ का नया गाना ‘बस तेरा प्यार है’ जारी, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया...