Close Menu
    What's Hot

    बचा खुचा वामपंथ… केरल में अगर हारा लेफ्ट तो बस इतना रह जाएगा वजूद

    April 30, 2026

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    April 30, 2026

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Ajit Pawar: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर आ सकता है संकट, अजित पवार गुट ने दे दी धमकी
    Blog

    Ajit Pawar: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर आ सकता है संकट, अजित पवार गुट ने दे दी धमकी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के शंखनाद के बीच महाराष्ट्र में घमासान मचा हुआ है। महाविकास अघाड़ी और महायुति में सीट बंटवारा अभी फाइनल नहीं हुआ है। इस बीच महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर संकट आ गया है। शिवसेना नेता विजय शिवतारे (Vijay Shivtare) ने बारामती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शिवतारे ने एक बार फिर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) पर निशाना साधा और बारामती लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की कसम खाई। इस पर एनसीपी ने रविवार को धमकी दी कि अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उन्हें (विजय शिवतारे) बर्खास्त नहीं किया तो वह सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन छोड़ देगी।

    ‘विजय शिवतारे के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए’
    एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने बताया कि हम मांग कर रहे हैं कि पिछले हफ्ते उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपनी नाराजगी के बाद विजय शिवतारे के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। आज उन्होंने फिर हमारे नेता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। अब केवल शिवसेना की ओर से उनकी बर्खास्तगी ही हमें शांत करेगी। अन्यथा हम महायुति गठबंधन छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

    ‘बात बर्दाश्त की हद से आगे निकल चुकी’
    उमेश पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी ने पहले शिंदे को शिवतारे के खिलाफ कार्रवाई की अपनी मांग से अवगत कराया था। चूंकि अब तक शिवसेना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है इसलिए हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि महायुति में रहना है या नहीं। बात बर्दाश्त की हद से आगे निकल चुकी है। हम अपने नेता को इस तरह अनावश्यक और आपत्तिजनक निशाना बनाने की अनुमति नहीं दे सकते।

    ‘महायुति के जीत प्रतिशत पर पड़ेगा असर’
    उन्होंने कहा कि इससे राज्य भर में एनसीपी और शिवसेना कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच कड़वाहट ही पैदा होगी। अंततः इसका असर महायुति के जीत प्रतिशत पर पड़ेगा। इसे रोकना होगा और एकनाथ शिंदे सेना को तुरंत शिवतारे को बर्खास्त करना चाहिए।

    बारामती सीट पर फंसा है पेच
    दरअसल पत्रकारों से बात करते हुए विजय शिवतारे ने 12 मार्च को कहा कि वह बारामती लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जहां से शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की सुप्रिया सुले और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की सुनेत्रा पवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इस बात को लेकर बहुत भ्रम है कि मैं नामांकन पत्र दाखिल करूंगा या नहीं। उनमें से कुछ सोच रहे हैं कि शायद मैं किसी समझौते पर पहुंच जाऊं लेकिन मैं महायुति नेताओं से आग्रह करना चाहता हूं कि वे मुझे बारामती से चुनाव लड़ने दें। ये धर्म की लड़ाई है। अगर राजनीति को साफ करना है तो मुझे नेतृत्व करना होगा।

    बिना किसी का नाम लिए बोला हमला
    बिना किसी का नाम लिए शिवतारे ने कहा कि अगर मुझे एक शैतान को रोकना है तो इसका मतलब है कि दूसरा शैतान सफल होगा। उसने ग्रामीण इलाकों में आतंक फैला रखा है। उसने कई लोगों को चोट पहुंचाई है… यह प्रधानमंत्री मोदी के करीब चले गए हैं। चुनाव जीतने के बाद मैं फकीर के रूप में काम करूंगा। शिवतारे ने कहा कि उन्हें मतदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी बड़े नेता को अपने साथ मंच साझा करने की इजाजत नहीं दूंगा। सिर्फ आम आदमी ही मेरे साथ रहेगा। मैं सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करूंगा।

    Ajit Pawar Led Ncp Threatens Walk Out Mahayuti If Vijay Shivtare Not Sacked Baramati Lok Sabha Maharashtra Politics
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध, 31 मार्च को रामलीला मैदान में ‘I.N.D.I.A’ करेगा मेगा रैली
    Next Article बेटे अमित को MLC और छगन भुजबल को हराने वाले MNS नेता बाला नंदगांवकर को राज्यसभा, राज ठाकरे की BJP से हुई डील!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बचा खुचा वामपंथ… केरल में अगर हारा लेफ्ट तो बस इतना रह जाएगा वजूद

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    देश में लेफ्ट की पहली सरकार केरल में बनी और उसके बाद बंगाल और त्रिपुरा…

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    April 30, 2026

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    April 30, 2026
    Top Trending

    बचा खुचा वामपंथ… केरल में अगर हारा लेफ्ट तो बस इतना रह जाएगा वजूद

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    देश में लेफ्ट की पहली सरकार केरल में बनी और उसके बाद…

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    अमेरिका से लेकर जापान तक शेयर बाजारों में तगड़ा गिरावट देखने को…

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    By जनकल्याण टाइमApril 30, 2026

    हरिद्वार के बहादराबाद में हुए सनसनीखेज राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.