अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल(President Shakti Singh Gohil) ने कहा कि देश-दुनिया को नमक की आपूर्ति करने वाले मजदूरों (अगरियाओं) के जीवन में मिठास लाने की जरूरत है। कांग्रेस इसके लिए संघर्ष करेगी। गोहिल शुक्रवार को सुरेंद्रनगर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नौशाद सोलंकी के पदग्रहण समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश आजाद हुआ था तब यहां सुई भी नहीं बन पाती थी, लेकिन कांग्रेस की सरकारों में विकास हुआ। तोप और सैटेलाइट तक यहां बनने लगे। आईआईटी, आईआईएम जैसे बड़े -बड़े शिक्षा संस्थान बने।उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार गुजरात में प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लिए पर्याप्त कमरे भी नहीं बन पा रही है।
गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने कहा कि आज के जमाने में शिक्षा दिन-प्रति दिन महंगी हो रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकारी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जिसके कारण लाखों युवा निराश हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
