Close Menu
    What's Hot

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सुप्रीम कोर्ट में NCP अजित गुट की कैविएट:कहा- शरद पवार पक्ष रखें तो हमारी बात भी सुनें; EC बोला- अजित गुट ही असली NCP
    Blog

    सुप्रीम कोर्ट में NCP अजित गुट की कैविएट:कहा- शरद पवार पक्ष रखें तो हमारी बात भी सुनें; EC बोला- अजित गुट ही असली NCP

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सुप्रीम कोर्ट में NCP (अजित पवार गुट) ने कैविएट दायर की है। NCP अजित गुट की तरफ से वकील अभिकल्प प्रताप सिंह ने दाखिल की है।

    इसमें ये सुनिश्चित करना है कि यदि दूसरा समूह (शरद पवार गुट) शीर्ष अदालत में अपनी बात रखता है तो अजीत पवार गुट के खिलाफ कोई एकतरफा आदेश पारित नहीं किया जाए।

    इधर, चुनाव आयोग (EC) ने 6 फरवरी को महाराष्ट्र सरकार में शामिल अजित पवार गुट को असली NCP बताया था। आयोग ने पार्टी का नाम NCP और चुनाव चिह्न घड़ी अजित गुट को दे दिया।

    चुनाव आयोग ने 6 महीने तक चली 10 सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। आयोग ने कहा कि विधायकों की संख्या के बहुमत ने अजित गुट को NCP का नाम और चुनाव चिह्न हासिल करने में मदद की। इस पर अजित पवार ने कहा- लोकतंत्र में बहुमत को महत्व दिया जाता है। इसलिए चुनाव आयोग ने हमें NCP नाम और चुनाव चिह्न दिया है।

    चुनाव आयोग ने शरद पवार को अपने नए राजनीतिक दल के लिए आज शाम 4 बजे तक तीन नाम देने को कहा है। शरद पवार गुट तय समय सीमा तक तीन नाम देने में असफल रहता है तो उनके गुट के सदस्यों को निर्दलीय चुनाव लड़ना होगा।

    अजित ने कहा- न्याय मांगने का अधिकार सभी को है
    चुनाव आयोग के फैसले पर शरद पवार गुट के सुप्रीम कोर्ट में जाने पर अजित पवार ने कहा है कि न्याय मांगने का अधिकार सभी को है। यह निर्णय हमारे पक्ष में आया है। यदि वे लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तो हम वकीलों के जरिए उचित जवाब देंगे। 50 से ज्यादा विधायक, ज्यादातर जिलाध्यक्ष हमारे साथ है। विकास का काम करना महत्वपूर्ण है।

    चुनाव आयोग के फैसले पर किसने क्या कहा…

    • महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे- लोकतंत्र में मेजॉरिटी महत्वपूर्ण होती है। मेरिट के आधार पर अजित पवार को नाम और चिन्ह मिला। बहुमत के आधार पर उन्हें यह मिला है उन्हें मेरी शुभकामनाएं। हमें शिवसेना का नाम और चिन्ह मेरिट के आधार पर चुनाव आयोग ने दिया। बहुमत को ही महत्व रहता है। मेजॉरिटी अभी सरकार में है, राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 45 से ज्यादा सीट हमे मिलेंगी। विधानसभा में मेजॉरिटी के साथ सरकार बनेगी, काम करनेवाली सरकार बनेगी। लोग काम को महत्व देते हैं। विकास चाहिए होता है, हमारी सरकार चौतरफा विकास कर रही है। ​​​​​​
    • शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले- मुझे लगता है कि जो शिवसेना के साथ हुआ, वही आज हमारे साथ हो रहा है। इसलिए यह कोई नया आदेश नहीं है। बस नाम बदल गए हैं, लेकिन फैसला पुराना है। शरद पार्टी को फिर से बना लेंगे।
    • शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड– यह होना ही था, हमें पहले से पता था। आज उन्होंने (अजित पवार ने) शरद पवार का राजनीतिक गला घोंट दिया है। ये चुनाव आयोग के लिए शर्मिंदगी की बात है। शरद पवार फीनिक्स हैं। वह राख से फिर उठ खड़े होंगे। हमारे पास अभी भी शक्ति है, क्योंकि हमारे पास शरद पवार हैं। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
    • शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल- हम चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, वही हमारी आखिरी उम्मीद है।
    • महाराष्ट्र डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस- हमारे महागठबंधन के उप-मुख्यमंत्री अजित दादा को चुनाव आयोग ने NCP पार्टी,घड़ी चुनाव चिह्न दिया है, मैं उन्हें बधाई देता हूं।
    • कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण- चुनाव आयोग ने NCP को लेकर जो निर्णय दिया है वो अनअपेक्षित निर्णय नहीं है, जो शिवसेना का हुआ वही NCP के साथ हो रहा है। आखिरी निर्णय जनता की अदालत में होगा।
    • महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले– केन्द्र सरकार ने जो फैसला चुनाव आयोग को लिखकर दिया था, वही फैसला NCP को लेकर आया है।​​​
    Ajit Pawar Sharad Pawar
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुवैत से चोरी संदिग्ध बोट 10 दिन में मुंबई के करीब पहुंची, नेवी और कोस्ट गार्ड को नहीं लगी भनक!
    Next Article महिला से 7 दिन तक रेप, गर्म दाल से जलाया:शरीर पर चोट के 20 निशान, दिल्ली में पीड़ित का कुक दोस्त गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Top Trending

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम…

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    P.V.Anandpadmanabhan Kalyan — Marking 20 years of healthcare in the Kalyan-Dombivli-Ambernath region,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.