मनोज जरांगे की बढ़ी मुश्किलें, पहले FIR, अब मराठा आंदोलन की एसआईटी जांच के आदेश

Date:

Share post:

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) का मुद्दा बजट सत्र में उठा है। बीजेपी नेता आशीष शेलार की मांग के बाद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मनोज जरांगे (Manoj Jarange) की अगुवाई वाले मराठा आंदोलन की एसआईटी (विशेष जांच दल) जांच के आदेश दिए हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गृह विभाग को मनोज जरांगे के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में हिंसा या भड़काऊ भाषण का कोई स्थान नहीं है। इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। नार्वेकर ने कहा, सरकार को इसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इसकी गहन एसआईटी जांच करानी चाहिए।
नार्वेकर ने जरांगे के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से जान के खतरे के दावे की एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने आज विधानसभा में जारंगे के आरोपों को गंभीर बताते हुए गहन जांच की मांग की।
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बीजेपी नेता फडणवीस पर रविवार को बेहद गंभीर आरोप लगाये। जरांगे ने फडणवीस के लिए ओछी भाषा का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने फडणवीस पर उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया। इसके बाद राज्य में कई जगहों पर मराठा प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। राज्य परिवहन की एसटी बस में आग लगा दी गई। जिसके बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गयी है।
कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है। छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। सैकड़ों मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। पहली बार पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मनोज जरांगे पाटील के खिलाफ बीड में दो मामले दर्ज किये है। बिना अनुमति के समर्थकों के विरोध प्रदर्शन करने और सड़क बंद करने के लिए जरांगे के खिलाफ बीड के शिरूर और अमनेर में केस दर्ज किया गया।
मराठा समाज मेरे साथ- फडणवीस
विधानसभा में फडणवीस ने कहा, स्पीकर नार्वेकर ने मनोज जरांगे के आंदोलन की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दिए हैं. इसका पालन अवश्य किया जायेगा. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता था. लेकिन यहां यह मुदद उठा है तो मुझे बोलना पड़ेगा. मराठा समुदाय और महाराष्ट्र की जानता को पता है कि मैंने मराठा समुदाय के लिए क्या किया है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने आरक्षण दिया और हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इसका बचाव किया। छात्रवृत्ति दी.. कर्ज दिया। मराठा समाज को लेकर मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. मनोज जरांगे ने मेरे खिलाफ बोला तो मराठा समुदाय मेरे साथ खड़ा था, उनके (जरांगे) साथ नहीं।
उचित जांच का आश्वासन देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेना और बाद में अपशब्द कहना… क्या सही है? मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है. लेकिन हमें ये पता लगाना होगा कि इन सबके पीछे कौन है. पत्थरबाजी कैसे हुई.. जालना में लाठीचार्ज से पहले मनोज जरांगे को कौन वापस लाया? घर पर उनसे कौन मिला? पथराव करने के लिए किसने कहा? यह सारी साजिश सामने आ रही है।” उन्होंने कहा, उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है? उनकी मदद कौन कर रहा है? यह सब सामने आ जाएगा. छत्रपति संभाजीनगर में वॉर रूम किसने शुरू किया, सब की गहन जांच होगी।

Related articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 मध्ये मिरा भाईंदर मनपा देशात प्रथमराज्याला एकूण दहा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान*

पी.वी.आनंदपद्मनाभननवी दिल्ली,स्वच्छ भारत मिशन-शहरी अंतर्गत आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25’ मध्ये महाराष्ट्राने पुन्हा एकदा देशात आपले वर्चस्व सिद्ध केले...

दिल्ली वाले देते हैं सबसे ज्यादा गालियां

पंजाब में 78 फीसदी लोग बकते हैं गालियां 11 सालों से भारत को गाली मुक्त बनाने के लिए अभियान...

🛤️🚨 “Navsari स्टेशन पर इंसान और आवारा कुत्ते में फर्क क्या बचा?” 🐕👤(एक सोचने पर मजबूर कर देने वाली तस्वीर)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 📸 जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वह किसी सुनसान...

💠🌅 सुप्रभात भारतवासियों! 🌅💠🙏 सादर वंदन 🙏✍️ प्रस्तुतकर्ता – Bollywood Director Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से(जन कल्याण टाइम न्यूज़ के सौजन्य से)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 "मुश्किलों को कुछ इस तरह से टक्कर दो…" 🌟कि...