Close Menu
    What's Hot

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण

    June 7, 2026

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»डायरेक्टर और गीतकार एमडी कलाम का एक गीत ‘मैं नियोजित हूँ पाठक’ बिहार में खूब वायरल
    Blog

    डायरेक्टर और गीतकार एमडी कलाम का एक गीत ‘मैं नियोजित हूँ पाठक’ बिहार में खूब वायरल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शिक्षा विभाग और नियोजित शिक्षक फिर आए आमने-सामने
    आंदोलन की राह पर उतरे टीचर 13 को करेंगे विधानसभा का घेराव

    पटनाः बिहार में नियोजित शिक्षक पहले राज्यकर्मी के दर्जा की मांग को लेकर अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। जब बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 की स्वीकृति मिली तो इन शिक्षकों को राज्यकर्मियों का दर्जा देने का प्रावधान तो किया गया, लेकिन, उसके पहले एक परीक्षा पास करने की शर्त लगा दी गई।


    विभाग द्वारा इसे सक्षमता परीक्षा बताया गया। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि वे करीब 20 साल स्कूलों में सेवा दे चुके हैं, इतने दिन सेवा देने के बाद भी उनकी परीक्षा ली जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि पहले एक निम्न परीक्षा की बात की बात की गई थी और अब ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है। इस बीच, शिक्षा विभाग ने एक आदेश निकाल दिया कि सक्षमता परीक्षा में तीन बार असफल रहने वाले शिक्षकों को सेवा से हटा दिया जाएगा। यह आदेश इन शिक्षकों के लिए ’नीम पर करैला’ साबित हुआ। यह ठोस निर्णय शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का है। इस बीच डायरेक्टर और गीतकार एमडी कलाम का एक गीत ‘मैं नियोजित हूँ पाठक’ बिहार में खूब वायरल हो रहा है। इस गीत के म्यूजिक डायरेक्टर हैं मंटू राय। इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

    सक्षमता परीक्षा के खिलाफ नियोजित शिक्षक आंदोलन की राह पर
    अब ये शिक्षक सक्षमता परीक्षा के वहिष्कार को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। बिहार के कई जिलों में इस परीक्षा के विरोध में शिक्षक सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। इस बीच, नियोजित शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर है और वे खुद भी इस संबंध में शिक्षा मंत्री से बात करेंगे।

    13 फरवरी को विधानसभा घेराव की तैयारी
    बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा ने साफ कहा कि विभाग ने हड़ताल पर जाने वाले शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है, जबकि यह संवैधानिक अधिकार है। नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को बिहार विधानसभा का घेराव करने पटना पहुंचेंगे।

    नियोजित शिक्षकों के लिए बुरी खबर! सक्षमता परीक्षा का विरोध किया तो दर्ज होगी FIR, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश
    सक्षमता परीक्षा के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश डीएम को दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने डीएम को इस संबंध में निर्देश दिया है। शिक्षक संगठन सक्षमता परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। 13 फरवरी को विधानसभा घेराव का भी घोषणा की गई। शिक्षा विभाग की ओर से सक्षमता परीक्षा का विरोध करने वाले नियोजित शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। कहा गया कि 13 फरवरी को विद्यालय खुले रहेंगे। ऐसे में विद्यालय को छोड़कर धरना प्रदर्शन में शामिल होने से बच्चों के शिक्षण कार्य में बाधा आएगी। नियोजित शिक्षक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम करेंगे तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा को तीन चरण में लेने का फैसला लिया है।

    kk-pathak-gave-a-big-task-to-dm-regarding-niyojit-teachers-know-what-is-new-order
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleड्रग्स केस में आरोपी का बड़ा खुलासा: गोवा जेल से होता है नशे का कारोबार
    Next Article हाईवे पर पलटा ट्रक: नवसारी में धारागाड़ी ब्रिज के पास सूरत जा रहा ट्रक पलटा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता विपिन भारद्वाज इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म…

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण

    June 7, 2026

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026
    Top Trending

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता विपिन भारद्वाज इन दिनों अपनी…

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभननवी मुंबई,नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत्रपति शिवाजी महाराज…

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.