Mumbai Bomb Threat: मुंबई के 6 जगहों पर बम ब्लास्ट! धमकी भरे मेसेज से अलर्ट हुई पुलिस

Date:

Share post:

मुंबई: फिर एक बार मुंबई (Mumbai News) को उड़ाने की धमकी (Mumbai Police Bomb Threat message) मिली है। बता दें कि शुक्रवार (2 फरवरी) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कंट्रोल रूम को एक और धमकी भरा मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स ने मुंबई में बड़ा हमला करने की धमकी दी है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने इस कॉल को गंभीरता से लिया है और जांच की जा रही है कि वास्तव में यह संदेश कहां से आया और मेसेज को किसने भेजा है। ऐसे में अब पुलिस इस धमकी को लेकर अलर्ट मोड़ में आ चुकी है।
मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी
जैसा की हम सब जानते है कि यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस को इस तरह की धमकी मिली है। जी हां इसके पहले भी पुलिस को ऐसे कई कॉल आए हैं और उनके जरिए धमकियां दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मैसेज किया। जिसे लेकर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
जांच जारी, मुंबई पुलिस की अपील
धमकी देने वाले शख्स ने मैसेज में कहा कि मुंबई में बड़ा हमला होने वाला है और हमने 6 जगहों पर बम रखे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने इस मैसेज को गंभीरता से लिया है। पुलिस मैसेज भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। इस धमकी को लेकर मुंबई पुलिस ने भी अपील की है कि कोई भी घबराए नहीं। पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमकी भरे कॉल और मैसेज आ चुके हैं।
पहले भी आई है धमकियां
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मुंबई पर आतंकी हमले की धमकी मिली थी। सिस्टम ने तुरंत जांच के घेरे घुमाकर आरोपी की लोकेशन ढूंढ ली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कॉल करने वाले ने शराब के नशे में कॉल की थी। इससे साफ हो गया कि उनके द्वारा दी गई जानकारी में कोई सच्चाई नहीं थी।

Related articles

निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का ट्रेल रिलीज़ मुंबई में।

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) मुंबई, 19अप्रैल। बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अर्जुन राज...

मुंबईकरों को अब पहले से मिलेगी पेड़ों की छंटाई की जानकारी

21 अप्रैल 2025 से वार्ड ऑफिस के सूचना फलक और सोशल मीडिया पर जारी होगा शेड्यूल बरसात से पहले...

गुड फ्राइडे (Good Friday) ईसाई धर्म में एक महत्वपूर्ण पवित्र दिन है, जो प्रभु यीशु मसीह (Jesus Christ) के क्रूस पर बलिदान और मृत्यु...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह दिन ईस्टर संडे से पहले आने वाला शुक्रवार है...