Close Menu
    What's Hot

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»AAP बोली- ED का जल बोर्ड घोटाले का दावा झूठा:मानहानि का केस करेंगे, छापेमारी में न तो सबूत मिले, न ही एक भी पैसा
    Blog

    AAP बोली- ED का जल बोर्ड घोटाले का दावा झूठा:मानहानि का केस करेंगे, छापेमारी में न तो सबूत मिले, न ही एक भी पैसा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 8, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोपों को सरासर झूठा बताया। AAP ने कहा कि वह पार्टी को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    AAP ने अधिकारिक बयान में कहा कि अगर यह सच साबित होता है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों या उसके ठेकेदारों ने किसी भी तरह का गलत काम किया है तो हम इसके सख्त खिलाफ हैं।

    हम ED के इस सरासर झूठे आरोप की भी निंदा करते हैं कि AAP या उसके नेताओं का इस मामले से कोई लेना-देना है। जिन आप नेताओं के घर पर मंगलवार (6 फरवरी) को ED ने छापेमारी की, उनके पास से एक भी पैसा या सबूत बरामद नहीं हुआ है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार और AAP के कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता के घर पर मंगलवार (6 फरवरी) को ED की रेड होने के बाद 7 फरवरी की शाम को AAP की यह प्रतिक्रिया आई।

    ED ने प्रेस रिलीज में बुधवार (7 फरवरी ) को आरोप लगाया था कि इंवेस्टिगेशन और डिजिटल सबूतों से पता चला है कि दिल्ली जल बोर्ड घोटाले का पैसा AAP नेताओं को दिया गया। यह पैसा पार्टी के इलेक्शन फंड के लिए भी दिया गया

    सरकार की विचारधारा हिटलर की, AAP को कर रही बदनाम
    AAP ने ये भी कहा कि मोदी सरकार हिटलर की विचारधारा में विश्वास करती है। यदि आप एक झूठ को हजार बार दोहराते हैं तो लोग उस पर विश्वास करना शुरू कर देंगे। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार और उनकी ED और CBI जैसी एजेंसियों ने AAP नेताओं के खिलाफ 230 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। फिर भी अदालतों में एक भी साबित नहीं हुआ।

    बिना किसी सबूत के एक बार फिर आप का नाम लेकर ED ने साबित कर दिया है कि वह कुछ और नहीं बल्कि भाजपा का मुखपत्र है।

    मोदी सरकार के घोटालों की जांच क्यों नहीं?
    AAP ने ये भी कहा कि यदि ED वास्तव में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटना चाहती थी तो ऐसा क्यों है कि CAG के उजागर किए मोदी सरकार के घोटालों की कोई जांच नहीं की जा रही। आयुष्मान भारत घोटाला या भारतमाला परियोजना घोटाला की जांच नहीं की जा रही, जिसमें एक किमी सड़क 18 करोड़ रुपए के बजाय 250 करोड़ में बनाई गई थी।

    AAP ने ED पर यह भी आरोप लगाया कि ED ने छगन भुजबल, नारायण राणे, अजीत पवार और शुभेंदु अधिकारी जैसे भ्रष्ट लोगों की जांच सिर्फ इसलिए बंद कर दी, क्योंकि वो सभी BJP में शामिल हो गए।

    DJB घोटाले में 2022 में CBI ने FIR दर्ज की थी

    CBI ने जुलाई 2022 में दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में FIR दर्ज की थी। CBI के FIR को आधार बनाकर ED ने दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के दो अलग-अलग मामलों की जांच शुरू की।

    दोनों मामले सिलसिलेवार समझें..

    1. पहला मामला

    CBI की FIR में आरोप लगाया गया था कि दिल्ली जल बोर्ड के तत्कालीन चीफ इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा ने NKG इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को करीब 38 करोड़ रुपए में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर के इंस्टॉलेशन, सप्लाई और टेस्टिंग का टेंडर जारी किया था।

    जुलाई 2023 में ED ने दिल्ली-NCR, केरल और तमिलनाडु में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी और कुछ निजी संस्थाओं के अधिकारियों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की। ED ने 24 जुलाई 2023 और 17 नवंबर 2023 को सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कई अहम दस्तावेज और सबूत जब्त किए।

    इस दौरान पता चला कि जो काम NKG इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिया गया, वह उसके लिए टेक्निकल एलिजिबिलिटी को पूरा नहीं करती थी। NKG इंफ्रास्ट्रक्चर ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर टेंडर हासिल की। जगदीश कुमार अरोड़ा को इसकी जानकारी थी।

    ED की जांच में सामने आया कि टेंडर मिलने के बाद NKG इंफ्रास्ट्रक्चर ने अनिल कुमार अग्रवाल की कंपनी इंटीग्रल स्क्रूज लिमिटेड को भी भागीदार बनाया। अनिल कुमार अग्रवाल ने इसके बदले जगदीश कुमार अरोड़ा को कैश और बैंक खातों में लगभग 3 करोड़ रुपए दिए। कुछ कैश जगदीश कुमार अरोड़ा के एक करीबी को भी मिला।

    ED को जगदीश कुमार अरोड़ा की कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी भी मिली, जो जगदीश अरोड़ा अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद से मैनेज कर रहा था।

    2. दूसरा मामला

    दिल्ली जल बोर्ड के बिल पेमेंट के भुगतान के लिए जगह-जगह ऑटोमैटिक मशीन लगाई जानी थी। मशीन लगाई भी गई और बिल के भुगतान भी हुए, लेकिन ये पैसा दिल्ली जल बोर्ड के अकाउंट में कभी जमा नहीं हुआ।

    मेसर्स फ्रेशपे आईटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स ऑरम ई-पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पहले 3 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। समय-समय पर कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया। इसके बावजूद कंपनी की तरफ से जल बोर्ड को कभी पेमेंट नहीं दिया गया।

    जांच में ये भी सामने आया कि नोटबंदी के दौरान करीब 10 करोड़ 40 लाख का पेमेंट एक साथ किया ग,या लेकिन वो भी जल बोर्ड तक नहीं पहुंचा। इस मामले में जल बोर्ड को करीब 14 करोड़ 41 लाख का घाटा हुआ। ये पैसा अभी भी कंपनी के पास बकाया है।

    इंटरपूल एक्सचेंज के तहत केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार को दिल्ली जल बोर्ड का बंगला दिया गया था, जबकि वो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। इस मामले में 2023 में विजिलेंस ने पूछताछ शुरू की थी।

    AAP ED
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBlack Paper: मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया ‘ब्लैक पेपर’, खरगे बोले- 10 साल में BJP ने 411 विपक्षी विधायक अपनी तरफ किए
    Next Article Baba Siddique Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर निखिल गोस्वामी की…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Top Trending

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    डॉन 3 विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ने से पहले रणवीर सिंह…

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    The film industry is a world where some artists achieve success very…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.