महाराष्ट्र: ‘लेक लाडकी योजना’ का PM मोदी ने किया शुभारंभ, बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये

Date:

Share post:

Maharashtra Girl Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे में बड़ी योजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने राज्य में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में कार्यक्रम में ‘लेक लाडकी योजना’ का शुभारंभ किया और कुछ लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाली पहली किस्त दी। इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों को 1 लाख 1 हजार रुपये मिलेंगे।
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अक्टूबर में बेटियों को बड़ा तोहफा दिया था। राज्य कैबिनेट ने लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए ‘लेक लाडकी योजना’ (Lek Ladki Scheme) लागू करने का निर्णय लिया। लेक लाडकी योजना की घोषणा मार्च 2023 के बजट सत्र में की गई थी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
आइए जानते हैं लड़कियों को ‘लेक लाडकी योजना’ का लाभ कैसे मिलेगा?
‘लेक लाडकी योजना’ के माध्यम से महाराष्ट्र में गरीब परिवारों की लड़कियों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत लड़कियों को 1 लाख 1 हजार की राशि दी जाएगी। लड़की के जन्म के बाद उसके 18 वर्ष की होने तक यह आर्थिक मदद विभिन्न चरणों में दी जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को सशक्त बनाना है। विशेष तौर पर लेक लाडकी योजना राज्य के पीले और नारंगी राशन कार्ड वाले परिवारों की लड़कियों के लिए है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म के बाद 5000 रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से राज्य सरकार द्वारा पैसे सीधे खाते में भेजे जाएंगे।

कब-कब मिलेंगे पैसे?
लेक लाडकी योजना के तहत लड़की के जन्म के बाद महाराष्ट्र सरकार 5000 रुपये देगी। फिर बालिका के पहली कक्षा में प्रवेश करने पर 6000 रुपये मिलेंगे। तीसरी किस्त लड़की के छठवीं कक्षा में पहुंचने पर मिलेगी। तब राज्य सरकार की ओर से 7000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, लड़की के ग्यारहवीं कक्षा में पहुंचने पर 8000 रुपये की मदद की जाएगी। वहीं आखिरी किस्त तब मिलेगी जब लड़की 18 साल की हो जाएगी। लड़की के बालिग होने के बाद उसे महाराष्ट्र सरकार की ओर से 75,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

किसे मिलेगा योजना का फायदा?
1 अप्रैल 2023 के बाद यदि किसी परिवार में 1 या 2 लड़कियों या फिर 1 लड़का और 1 लड़की है का जन्म हुआ है तो लड़की को इस योजना का लाभ मिलेगा। यदि दूसरी डिलीवरी के दौरान जुड़वाँ बच्चे पैदा होते हैं तो 1 लड़का या दोनों लड़कियों को इस योजना का फायदा मिलेगा।
लेकिन ‘लेक लाडकी योजना’ का फायदा लेने के लिए माता या पिता को परिवार नियोजन सर्जरी करानी होगी। यदि 1 अप्रैल 2023 से पहले 1 लड़की या लड़के का जन्म हुआ है और उसके बाद दूसरी लड़की या जुड़वां लड़कियों का जन्म हुआ है, तो भी इस योजना का लाभ मिलेगा। दोनों जुड़वा लड़कियों को अलग-अलग से योजना का लाभ दिया जाएगा। लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय एक लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Related articles

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक में 15 परियोजनाओं की समीक्षा की ,परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को प्राथमिकता दें• मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज वॉर रूम बैठक में पिछली बैठकों में समीक्षा किए गए 18 परियोजनाओं और...

IGL Row: SC ने कहा- रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ जांच पूरी, बढ़ाई गई गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा

Ranveer Allahbadia: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्या कांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने...

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या का मामला 20 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके आवास पर...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) नीचे इस मामले का विस्तृत विवरण दिया गया है:घटना का...

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन झूमा शेयर बाजार; सेंसेक्स 800 अंक उबरा, निफ्टी 24100 के पार

इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1,508.91 अंक या 1.96...