पुणे में IT इंजीनियर युवती की गोली मारकर हत्या, ओयो होटल में मिला शव

Date:

Share post:

Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे शहर के करीब दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पिंपरी-चिंचवड के हिंजवडी इलाके में एक OYO होटल में इंजीनियर युवती का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती का नाम वंदना द्विवेदी (Vandana Dwivedi) है। उसकी हत्या शनिवार की रात में की गई है। वंदना के सिर में गोली मारी गई है।
वारदात की जानकारी मिलने पर हिंजवडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने मृतक युवती के कथित प्रेमी ऋषभ निगम (Rishabh Nigam) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय वंदना द्विवेदी रविवार तड़के हिंजेवाड़ी के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित ओयो होटल के एक कमरे में मृत पाई गई। उसके सिर पर गोली लगी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी इंजीनियर वंदना के कथित बॉयफ्रेंड ऋषभ निगम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ऋषभ उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है। ऋषभ ने कल इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया और फिर मुंबई भाग गया। हालाँकि, मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण वह पकड़ा गया। उसे चेकिंग के दौरान मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हिंजवडी पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग था। पुलिस को जांच से पता चला है कि वंदना शनिवार शाम में एक व्यक्ति के साथ होटल में आई थी।
पिंपरी-चिंचवड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच से पता चलता है कि मृतक युवती और आरोपी रिलेशनशिप में थे और उनके बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ऋषभ ने वंदना के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। घटना के बाद वह मौके से भाग गया था।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...