Thane Murder:लॉज में गर्लफ्रेंड की गला दबाकर कर दिया मर्डर, आरोप में प्रेमी गिरफ्तार, ठाणे की घटना

Date:

Share post:

ठाणे (महाराष्ट्र): नवी मुंबई (Navi Mumbai) के तुर्भे इलाके में स्थित एक लॉज में 35 वर्षीय महिला के मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी और महिला के बीच प्रेम संबंध होने का पता चला है।

उन्होंने बताया कि महिला का शव नौ जनवरी को मिला था। मुंबई के साकी नाका के रहने वाले आरोपी सोहेब कलम शेख (24) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। शेख उससे शादी करना चाहता था और उस पर दबाव बना रहा था। उसने महिला को धमकी दी थी कि वह उसकी निजी तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भेज देगा।

हाल में उसने कुछ तस्वीरें उसकी मां और बहन को भेजी थी और उसे ब्लैकमेल किया था।” उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को दोनों एक लॉज में गए जहां उनके बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर शेख ने महिला का गला दबा दिया और फिर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद नवी मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। खुफिया सूचना के आधार पर उन्होंने शेख को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया जहां उसे एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Related articles

निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का ट्रेल रिलीज़ मुंबई में।

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) मुंबई, 19अप्रैल। बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अर्जुन राज...

मुंबईकरों को अब पहले से मिलेगी पेड़ों की छंटाई की जानकारी

21 अप्रैल 2025 से वार्ड ऑफिस के सूचना फलक और सोशल मीडिया पर जारी होगा शेड्यूल बरसात से पहले...

गुड फ्राइडे (Good Friday) ईसाई धर्म में एक महत्वपूर्ण पवित्र दिन है, जो प्रभु यीशु मसीह (Jesus Christ) के क्रूस पर बलिदान और मृत्यु...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह दिन ईस्टर संडे से पहले आने वाला शुक्रवार है...