Close Menu
    What's Hot

    8 लोगों के सामने शूट किया इंटीमेट सीन, एक्ट्रेस ने नहीं की शर्म, बोली- बोल्ड दिखना था

    May 20, 2026

    Rajya Sabha MP Medha Kulkarni appointed Chairperson of the Parliamentary Standing Committee

    May 20, 2026

    हार-जीत का मंथन करेंगे भाजपा-कांग्रेस

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मस्ती करता था… मोबाइल देखता था बेटा, इसलिए पिता ने कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला!
    Blog

    मस्ती करता था… मोबाइल देखता था बेटा, इसलिए पिता ने कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    father killed him by giving poison in cold drink
    father killed him by giving poison in cold drink
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Maharashtra Solapur Crime: महाराष्ट्र के सोलापुर में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। जहां पिता ने अपने 14 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपने ही बेटे को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। आरोपी पिता का नाम विजय बट्टू और मृतक बेटे का नाम विशाल बट्टू है। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।
    घटना के लगभग 15 दिन बाद आरोपी पिता ने खुद ही अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी की पत्नी कीर्ति विजय बट्टू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पत्नी की शिकायत के आधार पर पिता विजय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    पुलिस ने नाबालिग बेटे की हत्या के आरोप में विजय को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोपी विजय ने पछतावा होने पर अपनी पत्नी के सामने कबूल किया कि उसने विशाल की हत्या की। इसके बाद मां ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
    पुलिस के मुताबिक, विशाल स्कूल में खूब मस्ती करता था, इसलिए लगातार उसकी शिकायतें आती थीं। शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चे की बढ़ती शरारत, पढ़ाई न करना, लगातार मोबाइल फोन देखते रहने के कारण पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि आरोपी विजय बट्टू शांत स्वभाव का है। ऐसे में उसके इतना बड़ा कदम उठाने से रिश्तेदार और पड़ोसी भी सकते में हैं।
    यह वारदात सोलापुर शहर के तुलजापुर रोड पर सर्विस रोड पर नाले के पास हुई है। पुलिस के मुताबिक विशाल 13 जनवरी से घर से लापता था। बाद में वह रात में नाले के पास सड़क पर मृत पाया गया। शुरू में पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला समझा।
    हालांकि पोस्टमार्टम में विशाल के शरीर में सोडियम नाइट्रेट नामक जहर पाया गया। इससे पुलिस को हत्या की आशंका हुई। पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन हत्या को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली।
    लेकिन पुलिस ने जांच जारी रखी। उधर, नौवीं में पढने वाले लाडले की मौत के बाद उसकी मां कीर्ति सदमे में थी। घर में मातम पसरा था। जब विजय को अपने बेटे की हत्या का पश्चाताप हुआ, तो उसने 28 जनवरी को अपनी पत्नी के सामने विशाल की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

    father brutally murdered Maharashtra Maharashtra Solapur Crime Mumbai
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवसेना विधायक अनिल बाबर का निधन, निमोनिया के कारण अस्पताल में थे भर्ती
    Next Article सूरत : स्मीमेर अस्पताल के औचक दौरे पर पहुंचे समिति अध्यक्ष, मरिजों का भोजन टेस्ट करते समय खाने में निकला कंकर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    8 लोगों के सामने शूट किया इंटीमेट सीन, एक्ट्रेस ने नहीं की शर्म, बोली- बोल्ड दिखना था

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था.…

    Rajya Sabha MP Medha Kulkarni appointed Chairperson of the Parliamentary Standing Committee

    May 20, 2026

    हार-जीत का मंथन करेंगे भाजपा-कांग्रेस

    May 19, 2026
    Top Trending

    8 लोगों के सामने शूट किया इंटीमेट सीन, एक्ट्रेस ने नहीं की शर्म, बोली- बोल्ड दिखना था

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर…

    Rajya Sabha MP Medha Kulkarni appointed Chairperson of the Parliamentary Standing Committee

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    P.V.Anandpadmanabhan Pune: Member of Parliament in Rajya Sabha, Prof Dr Medha Vishram…

    हार-जीत का मंथन करेंगे भाजपा-कांग्रेस

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    मंडी। जिले के छह शहरी निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.