Close Menu
    What's Hot

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    April 15, 2026

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    April 15, 2026

    देवभूमि से मायानगरी तक, मीलों का किया तय सफर, उत्तराखंड के इन सितारों ने बनाई पहचान

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»UP के एटा में दर्दनाक हादसा, बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी
    Blog

    UP के एटा में दर्दनाक हादसा, बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Tragic accident in Etah, UP, brother's bier was lifted before sister's doli was lifted.
    Tragic accident in Etah, UP, brother's bier was lifted before sister's doli was lifted.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में दो बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी बहन की डोली उठने वाली थी। जबकि बुआ की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। बहन भी घायल हुई है। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया।

    यह है मामला
    अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदनगर बझेड़ा निवासी 28 वर्षीय कुलदीप कुमार बहन नीलम की शादी की तैयारी में लगे हुए थे। बहन की रविवार को बरात आनी थी। बहन को मेंहदी लगवाने वह जैथरा कस्बा बाइक से आए थे। रात करीब 9.30 बजे वह जैथरा कस्बा के मुहल्ला जाटवान में रह रहीं रिश्ते की बुआ राखी और बहन नीलम को लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक महमंता रोड पर पहुंची कि तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बहन, भाई और बुआ घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    घायलों को इलाज के लिए जैथरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया, जहां से सभी को अलीगंज भेज दिया। इस दौरान डाक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल राखी की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में बहन नीलम भी मामूली रूप से घायल हुई है।

    एसओ जैथरा राजकुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपित चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग गया। दुर्घटना के संबंध में बाइक सवार के स्वजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बावजूद इसके आरोपित ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

    शादी का कार्यक्रम स्थगित, मचा कोहराम
    हादसे का शिकार हुए कुलदीप और उनके पिता सतीशचंद्र पिछले एक माह से नीलम की शादी की तैयारी में लगे हुए थे। रिश्तेदारी व शुभचिंतकों में शादी का निमंत्रण दिया जा चुका था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि नीलम की डोली से पहले ही कुलदीप की अर्थी उठ जाएगी। भाई की मौत के बाद शादी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। दुर्घटना की सूचना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है।

    चार भाईयों में बड़े थे कुलदीप
    रविवार को पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुलदीप चार भाईयों में सबसे बड़े थे। बड़े भाई की मौत के बाद से ही छोटे भाई आकाश, गोलू, सोनू और बड़ी बहन रूबी के अलावा छोटी बहन नीलम तथा सोनम का रो- रो कर बुरा हाल है। घर आने वाले लोग उन्हें ढांढस बंधाने में लगे हैं। घरवालों ने बचाया कि कुलदीप की शादी की बात भी चल रही थी।

    Aliganj Kotwali area Jaithra police station Kuldeep Kumar Tragic accident in Etah UP village Mohammadnagar Bajhera
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP board exam 2024: क्या लोकसभा चुनाव समय से पहले होंगे?
    Next Article छठ पूजा से लौट रहे परिवार को सनकी प्रेमी ने गोलियों से भूना, 3 की मौत, 3 लोग घायल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    आज भारत के कोने-कोने से एक ही आवाज उठ रही है—👉 “हमें हमारा हक चाहिए!”👉…

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    April 15, 2026

    देवभूमि से मायानगरी तक, मीलों का किया तय सफर, उत्तराखंड के इन सितारों ने बनाई पहचान

    April 14, 2026
    Top Trending

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    आज भारत के कोने-कोने से एक ही आवाज उठ रही है—👉 “हमें…

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    🌺 श्रद्धा और सबूरी का अमर संदेश 🌺(एक प्रेरणादायक भाषण – बॉलीवुड…

    देवभूमि से मायानगरी तक, मीलों का किया तय सफर, उत्तराखंड के इन सितारों ने बनाई पहचान

    By जनकल्याण टाइमApril 14, 2026

    देवभूमि उत्तराखंड से कई दिग्गज कलाकारों ने माया नगरी मुंबई में अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.