Close Menu
    What's Hot

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Pune Newsपुणे विभाग के 110 गांवों में पानी की कमी, टैंकर लॉबी के लिए आये अच्छे दिन
    Blog

    Pune Newsपुणे विभाग के 110 गांवों में पानी की कमी, टैंकर लॉबी के लिए आये अच्छे दिन

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Pune NewsWater shortage in 110 villages of Pune division
    Pune NewsWater shortage in 110 villages of Pune division
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुणे: पुणे विभाग (Pune division) में पानी की समस्या (Water shortage) गंभीर हो गई है। पानी की यह समस्या और गंभीर होने की संभावना है। विभाग के 110 गांवों (Villages) और कस्बों में पानी की कमी है। इससे 2 लाख 11 हजार 443 नागरिकों और 88 हजार पशुओं को 113 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। पानी की कमी वाले इलाकों में मांग करने के बाद तुरंत टैंकर शुरू किए जा रहे हैं। इस वर्ष मानसून देरी से सक्रिय हुआ था और जून के आखिरी सप्ताह में अच्छी बारिश हुई। उसके बाद पूरे जुलाई महीने में बारिश नहीं हुई। उसके बाद हुई बारिश से कृष्णा और भीमा घाटी के बांधों में पानी भरा। इससे पुणे विभाग के टैंकर मुक्त होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तक सिर्फ गर्मी के मौसम में टैंकरों से जलापूर्ति करनी पड़ती थी। लेकिन इस वर्ष पर्याप्त बारिश नहीं होने से बारिश के मौसम में ही टैंकरों की संख्या बढ़ गई थी। अब सर्दी के मौसम में टैंकरों की संख्या 113 पर पहुंच गई है। इसलिए अब सर्दी के मौसम के बाद गर्मीयों में पानी की किल्लत और बढ़ने की संभावना है।

    पानी की किल्लत
    पुणे विभाग के कोल्हापुर जिले को छोड़कर शेष चारों जिलों में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। इसमें सातारा जिले के सबसे अधिक 64 गांवों और 268 कस्बों में पानी की कमी है। वहां के 73 हजार पशुओं 95 हजार नागरिकों को 64 टैंकरों की मदद से पानी सप्लाई किया जा रहा है। सांगली जिले के 33 गांवों औश्र 271 कस्बों में पानी की कमी। वहां पर चार हजार पशुओं और 83 हजार नागरिकों को 33 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। इसकी तुलना में पुणे जिले में पानी की किल्लत थोड़ी कम है। वर्तमान समय में पुणे जिले के 10 गांवों और 61 कस्बों के 22 हजार नागरिकों को टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है।

    टैंकर लॉबी के लिए अच्छे दिन
    पुणे विभाग में 113 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। इसमें 26 टैंकर सरकारी हैं। 87 निजी टैंकर हैं। इससे यह स्पष्ट होता है टैंकर लॉबी के अच्छे दिन चल रहे हैं। सातारा जिले में 52, सांगली में 28, पुणे जिले में 3 और सोलापुर जिले में चार निजी टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है।

    Pune News Water shortage
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुणे की मस्जिद में नाबालिग बच्चे का शारीरिक शोषण, मामला दर्ज, आरोपी फरार
    Next Article सूरत : दिवाली के दौरान शहर में करीब 2700 मीट्रिक टन कचरा निकला
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर निखिल गोस्वामी की…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Top Trending

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    डॉन 3 विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ने से पहले रणवीर सिंह…

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    The film industry is a world where some artists achieve success very…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.