Close Menu
    What's Hot

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    June 6, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Mumbai Gold Loot: प्रयागराज की चाय पड़ गई भारी, पकड़े गए दो लुटेरे… मुंबई पुलिस ने ऐसे सुलझाई सोने की लूट की गुत्थी
    Blog

    Mumbai Gold Loot: प्रयागराज की चाय पड़ गई भारी, पकड़े गए दो लुटेरे… मुंबई पुलिस ने ऐसे सुलझाई सोने की लूट की गुत्थी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Mumbai Gold Loot
    Mumbai Gold Loot
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: कई बार लोग अंदाजा नहीं लगा पाते कि जहां की वह चाय पी रहे हैं, वहां से भी पुलिस उनका सुराग ढूंढ लेगी। एल़ टी़ मार्ग पुलिस ने एक लूटकांड की गुत्थी ऐसे ही सुलझाई। सीनियर इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर वाघ ने बताया कि उनकी टीम ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजेश राय नामक आरोपी को उत्तर भारत से, जबकि वसंत राजू पेल्ली उर्फ विट्टू को विरार से पकड़ा गया।
    यह लूटकांड दिवाली के ठीक तीन पहले कालबादेवी में एक गोल्ड के कारखाने में हुआ था। दो लोग वहां आए। उन्होंने कारखाने में बैठे लोगों को चाकू और पिस्टल से धमकाया और वहां से 7 लाख 50 हजार रुपये कीमत का गोल्ड लेकर भाग गए। कारखाने के लोगों ने इनमें से राजेश राय नामक आरोपी की शिनाख्त कर ली, क्योंकि वह काम के बहाने उस कारखाने में पहले आ चुका था। पुलिस को इसी वजह से उसका मोबाइल नंबर मिल गया। हालांकि, राजेश जब-तब अपना मोबाइल बंद करता रहा। लेकिन, पुलिस को इस बहाने उसका लोकेशन वसई-विरार की तरफ का मिल गया।

    पुलिस ने इसी दौरान अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। उसी में क्राइम इंस्पेक्टर सुशील कुमार वंजारी को पता चला कि राजेश राय वसई-विरार इलाके में एक दिन रहा। उसके बाद उसने वहां से अपना बैग लिया और फिर अगले दिन 10 नवंबर को कुर्ला टर्मिनस से प्रयागराज जाने वाली एक ट्रेन में बैठ गया। वह लगभग 24 घंटे में प्रयागराज पहुंच भी गया। वहां जाकर भी उसने अपना मोबाइल ऑन और ऑफ किया। वहां एक टोल नाका के पास उसने चाय भी पी और फिर चाय वाले से कहा कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। उसे किसी को अर्जेंट कॉल करनी है। इसी बहाने उसने चाय वाले से उसका मोबाइल लिया और फिर अपने किसी रिश्तेदार को फोन कर दिया।

    प्रयागराज में पी थी चाय
    अपना मोबाइल ऑन-ऑफ करने की वजह से एल़ टी़ मार्ग पुलिस को उसका अलग-अलग जगह का लोकेशन मिल ही रहा था। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वंजारी को प्रयागराज में उस जगह का भी लोकेशन मिल गया, जहां आरोपी राजेश ने चाय पी थी। मुंबई पुलिस ने चाय वाले को राजेश की फोटो दिखाई कि क्या यह यहां आया था? चाय वाले ने पूरा सच बता दिया और वह नंबर भी पुलिस को दिखा दिया, जिस पर राजेश ने उसके नंबर से कॉल की थी। मुंबई पुलिस फिर उस नंबर को ट्रेस कर उसे इस्तेमाल करने वाले के पास पहुंची। उससे सख्त पूछताछ हुई, तो उसने राजेश राय का ठिकाना बता दिया। मुंबई पुलिस ने फिर राजेश को अपनी गिरफ्त में लिया और फिर उससे पूछताछ के बाद उसके दूसरे साथी विट्टू को विरार से गिरफ्तार कर लिया।

    Mumbai Gold Loot Mumbai Police mystery of gold loot Prayagra robbers caught
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई के चेंबूर में 19 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, पड़ोसी ने BARC क्वार्टर में की दरिंदगी, 2 गिरफ्तार
    Next Article सूरत : लूम्स फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर भीषण आग, आग में फंसे 6 मजदूरो को बचाया
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर निखिल गोस्वामी की…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026
    Top Trending

    बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    Love अफेयर के संदेह और पुरानी रंजिश के चलते एक बार बाउंसर…

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    डॉन 3 विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ने से पहले रणवीर सिंह…

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    The film industry is a world where some artists achieve success very…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.