Close Menu
    What's Hot

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»संजय राउत बोले- देश छोड़ कर भाग जाएंगे मोदी और एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र की मिट्टी में दफन होंगे ‘दो गुजराती’
    Blog

    संजय राउत बोले- देश छोड़ कर भाग जाएंगे मोदी और एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र की मिट्टी में दफन होंगे ‘दो गुजराती’

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Modi and Eknath Shinde will leave the country
    Modi and Eknath Shinde will leave the country
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इन दोनों प्रमुख नेताओं का पासपोर्ट जब्त करने की मांग करते हुए राउत ने आरोप लगाया कि यह दोनों नेता 2024 के चुनावी नतीजों के बाद देश छोड़कर भाग जाएंगे, इसलिए दोनों का पासपोर्ट जब्त कर लेना चाहिए। राउत ने कहा कि वह जो कह रहे हैं, वह सच साबित होगा। राउत ने अपने बयान में कहा कि जो भी लोग महाराष्ट्र की राह का रोडा बने हैं, उन्हें इसी महाराष्ट्र की मिट्टी में दफन होना पड़ा है। इसी तरह ‘दो गुजराती’ भी दफन कर दिए जाएंगे। राउत ने साथ ही यह भी कहा कि गुजराती लोगों से और गुजरात से हमारा कोई विरोध नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र के उद्योगों को गुजरात ले जाने वालों का विरोध है और हमेशा रहेगा। उन्होंने क्रिकेट मौच को भी महाराष्ट्र से गुजरात ले जाने का आरोप पीएम परलगाया। राउत ने कहा कि हमारी शिवसेना ही असली शिवसेना है। जब तक चालीस गद्दारों को इस मिट्टी में दफन कर उनके सीने में भगवा झंडा नहीं गाड़ देंगे, तब तक शिवसैनिक शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि गद्दारों को महाराष्ट्र की जनता कभी माफ नहीं करेगी, गद्दारों का महाराष्ट्र में कोई सहारा नहीं है, कोई आधार नहीं है। कानूनी लड़ाई भी उनके खिलाफ है।

    संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र को तोड़ने ओर महाराष्ट्र को कमजोर करने का काम गद्दारों की सरकार कर रही है। अगर बालासाहेब ठाकरे होते तो ऐसा करने की किसी में हिम्मत नहीं होती। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हम महाराष्ट्र के हित बरकरार रखने के लिए लड़ रहे हैं।

    मुंबई से अहमदाबाद ले गए क्रिकेट
    शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि क्रिकेट को मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि सत्तारूढ़ बीजेपी एक ‘राजनीतिक कार्यक्रम’ आयोजित करना चाहती थी। पूर्व में मुंबई को क्रिकेट में देश का पारंपरिक केंद्र कहा जाता था। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप के फाइनल की मेजबानी कर रहा है। यह 1.32 लाख की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। राउत ने आरोप लगाया कि, ‘विश्व कप (फाइनल) अहमदाबाद में हो रहा है। पहले मुंबई क्रिकेट का ‘मक्का’ था। ऐसे सभी कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई या कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित किए जाते थे। संपूर्ण क्रिकेट को मुंबई से अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि वे (बीजेपी) एक राजनीतिक कार्यक्रम करना चाहते थे।’ राउत ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए बीजेपी क्रिकेट को भी नहीं बख्शेगी।

    ‘पिंजरे का तोता बना निर्वाचन आयोग’
    शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ‘पिंजरे में बंद तोता’ और महज दिखावा बनकर रह गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर BJP के कारनामों पर आंख मूंदने का आरोप लगाया। ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में संजय राउत ने लिखा कि पांच राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां आधार खोने के बाद BJP मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए धार्मिक प्रचार का सहारा ले रही है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने लोगों से वादा किया था कि यदि BJP सत्ता में बनी रहती है तो वह अयोध्या में राम मंदिर के लिए सरकार द्वारा आयोजित यात्राएं कराएगी। राउत ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से धार्मिक आधार पर प्रचार था। अगर ऐसा बयान किसी कांग्रेस नेता ने दिया होता तो ED की तरह निर्वाचन आयोग भी वारंट के साथ दरवाजे पर खड़ा होता।

    राउत खुद को महाराष्ट्र समझते हैं: केसरकर
    संजय राउत के इस बयान पर शिवसेना शिंदे गुट के मुख्य प्रवक्ता और राज्य के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि राउत खुद को महाराष्ट्र समझते हैं, लेकिन कोई एक व्यक्ति या संजय राउत महाराष्ट्र नहीं है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा है और यह महाराष्ट्र की जनता का है। महाराष्ट्र संजय राउत की संपत्ति नहीं है। केसरकर ने कहा कि अब तक राउत की कहीं कोई भी बात सच साबित नहीं हुई है। दूसरों के बारे में भविष्यवाणी करने से पहले उन्हें ठीक से यह विद्या सीखनी चाहिए।

    Maharashtra Modi and Eknath Shinde will leave the country Sanjay Raut two Gujaratis
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई के समुद्र में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी, बेलापुर से एलिफेंटा, कारंज, वाशी, समेत 7 रूट पर चलेगी
    Next Article मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को बलिया में किया गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.…

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026
    Top Trending

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ कारोबार…

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बेंगलुरु में एक युवती ने ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के बहाने अपने प्रेमी…

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बॉलीवुड में आजकल हर फिल्म की सक्सेस पीछे-पीछे सीक्वल लेकर आती है.…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.