Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    January 14, 2026

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मुंबई के समुद्र में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी, बेलापुर से एलिफेंटा, कारंज, वाशी, समेत 7 रूट पर चलेगी
    Blog

    मुंबई के समुद्र में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी, बेलापुर से एलिफेंटा, कारंज, वाशी, समेत 7 रूट पर चलेगी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Electric water taxi will run in the sea of Mumbai
    Electric water taxi will run in the sea of Mumbai
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: सड़कों के साथ ही समुद्र पर भी जल्द ही इलेक्ट्रिक से चलने वाली वॉटर टैक्सी दौड़ती नजर आएंगी। दिसंबर से मुंबई समेत एमएमआर के सात लोकेशन पर इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी की सेवा उपलब्ध होगी। इनफिनिटी हार्बर सर्विस ने चार इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी के साथ सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। चार में 2 बोट 24 शीटर और 2 बोट शीटर की हैं। कंपनी के अनुसार, मुंबई के साथ ही उन्हें बेलापुर से एलिफेंटा, नेरुल, कारंज, रेवास, वाशी, जेनपीटी, ऐरोली में टैक्सी का संचालन करने की अनुमति प्राप्त हो गई है। इलेक्ट्रिक टैक्सी के चलने से समुद्र में होने वाले प्रदूषण में कमी आने के साथ ही ऑपरेटर का पैसा भी बचेगा। टैक्सी ऑपरेटर सोहेल कजानी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने के बाद इलेक्ट्रिक टैक्सी लगातार चार घंटे चल सकती है। वहीं डीजल से चलने वाली वॉटर टैक्सी के एक घंटे के संचालन में करीब 140 लीटर डीजल की खपत होती है।

    गोवा और कोच्चि में चल रहा ट्रायल
    संचालन का खर्च बचाने के लिए कंपनी को हर इलेक्ट्रिक टैक्सी पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। मौजूदा समय में 24 सीट वाले टैक्सी का ट्रायल गोवा और 6 सीट वाली टैक्सी का ट्रायल कोच्चि में चल रहा है। टैक्सी 12 नॉटिकल माइल की स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। इस बोट से मुंबई से नवी मुंबई का सफर करीब एक घंटे में हो सकेगा। अगले महीने ट्रायल रन पूरा कर टैक्सी मुंबई पहुंच जाएगी। मौजूदा समय में वॉटर टैक्सी का संचालन बेलापुर से एलिफेंटा, मांडवा और अलीबाग के बीच हो रहा है।

    यह होगा फायदा
    इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी के आने से कंपनी को एक बार फिर मुंबई से बेलापुर के मार्ग पर सेवा शुरू करने की उम्मीद है। जानकारों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बोट इस रूट पर चलने वाली पहले की बोट से छोटी है। इस वजह से बोट का कुछ ही हिस्सा पानी के भीतर होगा। इस कारण मुंबई-बेलापुर रूट पर मौजूद रॉक (चट्टान) से टैक्सी के टकराने की संभावना बेहद कम है। बता दें कि रॉक से टैक्सी के टकराने के कारण ऑपरेटरों ने पिछले कुछ महीने से मुंबई-बेलापुर रूट पर टैक्सी का संचालन बंद कर रखा है। इनफिनिटी हार्बर सर्विस के प्रवक्ता के अनुसार, गेट वे ऑफ इंडिया से टैक्सी का संचालन आरंभ करने की अनुमति मिल जाएगी। जबकि डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से संचालन की अनुमति उनको पहले ही मिल चुकी है। इस से बड़ी संख्या में यात्री इलेक्ट्रिक टैक्सी से सफर कर पाएंगे।

    मरीन लाइफ को फायदा
    मुंबई के करीब के समुद्र तट पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े जहाजों की आवाजाही होती है। डीजल से चलने वाले जहाजों की वजह से समुद्र में बढ़ता प्रदूषण प्रशासन के लिए चिंता का सबक बना हुआ है। इस से निपटने के लिए मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की इलेक्ट्रिक बोट को बढ़ावा देने की कई योजना पर काम कर रहा है। बीपीटी के चेयरमैन राजीव जलोटा के अनुसार, जहाजों के लिए वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध करवाने से जहाजों पर होना वाला खर्च 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है। खर्च के कम होने का लाभ सीधे यात्रियों को मिलेगा, नतीजतन यात्री किराये में भी कटौती करना संभव होगा। विश्व के कई देशों में डीजल के बजाय वैकल्पिक ईंधन से जहाजों को चलाया जाता है। इस कारण सेवा बेहद ही कम दरों पर उपलब्ध होने के साथ ही समुद्र में होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।

    Belapur to Elephanta Electric water taxi Karanj sea of Mumbai Vashi.
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीमार बुजुर्ग के शरीर से निकाला 710 बार खून और ठगे 14 लाख, राजस्थान से आकर मुंबई में करते थे क्राइम
    Next Article संजय राउत बोले- देश छोड़ कर भाग जाएंगे मोदी और एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र की मिट्टी में दफन होंगे ‘दो गुजराती’
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025

    📰✨ Breaking News Update | Jan Kalyan Time News Mumbai ✨📰रिपोर्ट: बी. आशिष | बॉलीवुड एक्टर, स्टैंड-अप कॉमेडियन और प्रेस फ़ोटोग्राफ़र | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    November 1, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने ईरान से राजनीतिक कैदियों को तुरंत रिहा…

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Top Trending

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने ईरान से राजनीतिक कैदियों…

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप…

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    यह पंक्तियाँ केवल शब्द नहीं हैं,यह जीवन का कड़वा लेकिन सच्चा सत्य…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.