Close Menu
    What's Hot

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»इजरायल के खिलाफ सुरक्षा परिषद में गिरे 4 प्रस्ताव, अब 5वां लाने की तैयारी
    Blog

    इजरायल के खिलाफ सुरक्षा परिषद में गिरे 4 प्रस्ताव, अब 5वां लाने की तैयारी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    4 resolutions against Israel fell in the Security Council
    4 resolutions against Israel fell in the Security Council
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    इजरायल के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अब तक 4 प्रस्ताव गिर चुके हैं। दरअसल आतंकी संगठन हमास के खिलाफ जारी युद्ध के बीच गाजा में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हैं। इसको लेकर दुनियाभर में इजरायल की आलोचना हो रही है। अब चार असफल प्रयासों के बाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इजरायल-हमास युद्ध पर एक और प्रस्ताव लाने के लिए पांचवीं बार प्रयास कर रही है। हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि शब्दों पर आम सहमति बनाने के लिए गंभीर मतभेदों को दूर किया जा सकता है या नहीं।
    प्रस्ताव को लेकर जो मसौदा तैयार किया गया है उसमें नागरिकों को अत्यंत आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरे गाजा पट्टी में “तत्काल विस्तारित मानवीय ठहराव” की मांग की जाएगी। इसमें यह भी मांग की जाएगी कि “सभी पक्ष” अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करें। इसमें कहा गया है कि इन कानूनों के मुताबिक, नागरिकों की सुरक्षा, बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा और बंधक बनाने पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

    यह प्रस्ताव परिषद सदस्य माल्टा द्वारा प्रस्तावित है। हालांकि इसके मसौदे में युद्धविराम का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसमें 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले का भी उल्लेख नहीं है। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य को बंधक बना लिया गया। इसके अलावा, इसमें हमास शासित गाजा में इजरायल के जवाबी हवाई हमलों और जमीनी हमले का भी उल्लेख नहीं है। इजरायली हमलों के बारे में गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 11,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं।
    15 सदस्यीय परिषद पर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी है। लेकिन यह परिषद युद्ध शुरू होने के बाद से एकजुट नहीं है। चीन और रूस तत्काल युद्धविराम चाहते हैं, लेकिन इजरायल के सबसे करीबी सहयोगी अमेरिका ने मानवीय विराम का आह्वान करते हुए युद्धविराम के किसी भी उल्लेख पर आपत्ति जताई है।

    पिछले चार प्रयासों में, ब्राजील द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को अमेरिका द्वारा वीटो कर दिया गया था। अमेरिका द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को रूस और चीन द्वारा वीटो कर दिया गया था। इसके अलावा, रूसी ने दो मसौदा प्रस्ताव पेश किए लेकिन इन्हें अपनाया नहीं जा सका क्योंकि इसे अपनाने के लिए आवश्यक कम से कम नौ “हां” (यस) वोट नहीं मिले। काउंसिल के कई राजनयिकों ने कहा कि विरोधी पक्ष करीब आ रहे हैं। दो ने कहा कि ताजा मसौदे पर मतदान बुधवार की शुरुआत में हो सकता है लेकिन प्रतिनिधिमंडल अभी भी अपने देश का रुख जानने में लगे हैं।
    विचाराधीन प्रस्ताव में कहा गया है कि सभी जरूरतमंदों को पानी, बिजली, ईंधन, भोजन और चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र, रेड क्रॉस और अन्य सहायता कर्मियों द्वारा निर्बाध पहुंच के वास्ते गलियारे खोलने के लिए मानवीय रुकावट “पर्याप्त दिनों के लिए” होनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि रुकावटों से आवश्यक बुनियादी ढांचे की मरम्मत की अनुमति मिलनी चाहिए और तत्काल बचाव और पुनर्प्राप्ति प्रयासों को सक्षम किया जाना चाहिए।

    इससे पहले भारत ने ‘कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र’ में बस्तियां बसाने की इजराइली गतिविधियों की निंदा करने वाले प्रस्ताव सहित पश्चिम एशिया में स्थिति से संबंधित पांच प्रस्तावों के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक से दूरी बनाई। ‘पूर्वी यरुशलम सहित कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र और कब्जे वाले सीरियाई गोलान में इजराइली बस्तियां’ शीर्षक वाले मसौदा प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा की विशेष राजनीतिक और विउपनिवेशीकरण समिति (चौथी समिति) ने रिकॉर्ड 145 मतों से मंजूरी दे दी। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में प्रस्ताव के विरोध में सात वोट पड़े और 18 देश अनुपस्थित रहे।
    प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान करने वालों में कनाडा, हंगरी, इज़राइल, मार्शल द्वीप, माइक्रोनेशिया संघीय राज्य, नाउरू और अमेरिका शामिल थे। भारत, बांग्लादेश, भूटान, चीन, फ्रांस, जापान, मलेशिया, मालदीव, रूस, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और ब्रिटेन सहित 145 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। प्रस्ताव की शर्तों के अनुसार, महासभा पूर्वी यरुशलम सहित कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र और कब्जे वाले सीरियाई गोलान में बस्तियां बसाने की गतिविधियों और भूमि की जब्ती, व्यक्तियों की आजीविका में व्यवधान, नागरिकों के जबरन स्थानांतरण से जुड़ी किसी भी गतिविधि की निंदा करती है।

    4 resolutions against Israel Israel-Hamas war Security Council UNSC
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअल्मोड़ा की युवती से गोवा में बलात्कार
    Next Article विश्व कप सेमीफाइनल देखने पहुंचे फुटबॉलर बेकहम और सुपरस्टार रजनीकांत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    दिल्ली के ज्योति नगर में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप…

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026
    Top Trending

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    दिल्ली के ज्योति नगर में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद…

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.