Ratlam station:रतलाम में एक बार फिर से 85 लाख की गोल्ड ज्वेलरी पकड़ाई है। जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुंबई से के एक शख्स को ज्वेलरी के साथ पकड़ा है जो ट्रेन से मुंबई जाने की फिराक मे था। प्लेटफार्म नंबर 4 पर रेलवे पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस ने डेढ़ किलो से ज्यादा गोल्ड की ज्वेलरी पकड़ी है । इस शख्स के पास ज्वेलरी के पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने मामला आयकर सहित दूसरे संबंधित विभागों को सौपा है।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ाए गए शख्स का नाम कमलेश सिंह है जो कि मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। युवक के अनुसार वह सैंपल ज्वेलरी दिखाने के लिए पहले उदयपुर और फिर रतलाम पहुंचा था। लेकिन ज्वेलरी के पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने की वजह से मामला उलझ गया।
गौरतलब है कुछ दिनों पहले ही स्टेशन रोड थाना पुलिस ने भी 5 करोड़ से अधिक की गोल्ड ज्वेलरी जप्त की थी और आज एक बार फिर से इस तरह से गोल्ड ज्वेलरी पकड़ाई हैं।
वही रेलवे पुलिस आयकर विभाग सहित अन्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं गौरतलब है कि प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई और छोटी-छोटी सूचनाएं मिलने के बाद प्रशासन अब ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटा है।