Close Menu
    What's Hot

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»IND vs ENG: टीम इंडिया का ‘इंग्लिश इम्तिहान’, शमी ने बढ़ाया रोहित का सिरदर्द, क्या देंगे दोस्त की कुर्बानी?
    Blog

    IND vs ENG: टीम इंडिया का ‘इंग्लिश इम्तिहान’, शमी ने बढ़ाया रोहित का सिरदर्द, क्या देंगे दोस्त की कुर्बानी?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली. जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 में अगला मुकाबला इंग्लैंड से है. डिफेंडिंग चैंपियन का टूर्नामेंट में बुरा हाल है. इंग्लैंड की टीम ने अबतक खेले 4 में से एक ही मैच जीता है लेकिन ये टीम कमबैक का दम रखती है और इस रविवार को लखनऊ में इंग्लैंड की टक्कर भारत से होनी है. वहीं, टीम इंडिया अबतक खेले पांचों मैच जीती है. धर्मशाला में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था. उस मैच में हार्दिक पंड्या के चोट के कारण नहीं खेलने की वजह से टीम में 2 बदलाव करने पड़े थे. शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर किया गया था और उनके स्थान पर मोहम्मद शमी टीम में आए थे और उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में ही 5 विकेट झटक लिए थे.

    शमी के इस प्रदर्शन के बाद ये सवाल उठा कि क्यों कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप के पहले मैच से ही उन्हें फर्स्ट चॉइस गेंदबाज के रूप में नहीं देखा? और शार्दुल ठाकुर को लगातार मौका दिया. इसके पीछे बस एक ही वजह थी कि कप्तान रोहित शर्मा को 8वें नंबर पर ऐसा खिलाड़ी चाहिए था कि जो बैटिंग भी कर सके लेकिन वर्ल्ड कप में शार्दुल की बल्लेबाजी का इम्तिहान होना बाकी है लेकिन गेंद के साथ उनका प्रदर्शन टीम इंडिया की चिंता ही बढ़ा रहा.

    शमी 2 विकेट ही ले पाए हैं
    शार्दुल को मैन विद गोल्डन आर्म माना जाता है. यानी जब टीम को जरूरत होती है तो वो विकेट निकालकर देते हैं. खासतौर पर बीच के ओवरों में लेकिन इस वर्ल्ड कप में शार्दुल की चमक अबतक फीकी रही. उन्होंने तीन मैच में 17 ओवर गेंदबाजी की लेकिन विकेट 2 ही लिए. उनका इकोनॉमी रेट भी 5.16 से 6.50 तक पहुंच गया.
    भारत को अगला मैच इंग्लैंड से खेलना है, जिसकी बैटिंग में फायर पावर है. अब ये साफ हो गया है कि हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे तो फिर प्लेइंग-11 में कैसी होगी? क्या पंड्या की गैरहाजिरी में भारतीय टीम मैनेजमेंट शार्दुल के रूप में इकलौते सीम बॉलिंग ऑलराउंडर को चुनेंगे या फिर शमी के साथ जाएगी?

    रन बनाना या रन बचाना?
    इसे दूसरे नजरिए से समझें तो टीम इंडिया रन बनाने के बजाए क्या इसे रोकने के बारे में सोचेगी? न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बाद शमी ने शार्दुल के स्थान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का दावा मजबूत कर लिया है.
    शमी का दावा क्यों मजबूत?
    न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी फर्स्ट चेंज गेंदबाज के रूप में गेंदबाजी के लिए आए थे. बुमराह, सिराज और शमी की तिकड़ी ने उस मैच में बैटिंग पावरप्ले में महज 34 रन ही दिए थे. इसके पीछे की एक ही वजह थी. पहले 10 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने 6-9 मीटर वाले गुडलेंथ एरिया में गेंदबाजी की थी. शमी ने खुद अपनी पहली 24 में से 17 गेंद गुडलेंथ पर फेंकी थी और इसका उन्हें फायदा मिला था. इस आईपीएल में भी शमी ने अपने 28 में से दो तिहाई विकेट पावरप्ले में ही हासिल किए थे, जहां उन्होंने लगातार गुडलेंथ पर गेंदबाजी की थी.

    शमी ने डेथ ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी की थी
    ऐसा नहीं था कि शमी पावरप्ले में ही सफल रहे थे. उन्होंने रचिन रवींद्र को 34वें ओवर में आउट कर भारत की मैच में वापसी कराई थी. इसके बाद डेथ ओवर में शमी ने यॉर्कर का इस्तेमाल किया और विकेट हासिल किए और एक समय 34 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुकी कीवी टीम 99 रन और जोड़ पाई और इसमें शमी की गेंदबाजी की कमाल था.

    शार्दुल बीच के ओवर में विकेट नहीं निकाल पा रहे
    हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ ये नहीं कर पाई थी. उस मैच में शार्दुल ठाकुर से रोहित को ज्यादा गेंदबाजी करानी पड़ी थी और उनके 9 ओवर में बांग्लादेशी बैटर्स ने 59 रन कूटे थे. शमी के विपरीत, शार्दुल ने पुणे में अपने दोनों स्पैल में अलग-अलग लेंथ में गेंदबाजी की थी. इसी वजह से बांग्लादेशी बैटर्स ने उनके खिलाफ खूब रन बटोरे.

    शार्दुल या शमी? किसे मिलेगा इंग्लैंड के खिलाफ मौका
    अब टीम इंडिया के सामने सवाल यही है कि शमी को खिलाने के लिए मैनेजमेंट टीम के संतुलन से छेड़छाड़ करेगा? पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान ऐसा हुआ था, जब रविचंद्रन अश्विन के स्थान को युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिली थी. वहीं, वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी अक्षर पटेल को आर अश्विन से ऊपर रखा गया था. अब देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया फुल टाइम पेसर के साथ जाती है या बैटिंग में गहराई के लिए फिर शार्दुल को प्लेइंग-11 में लाती है.

    'English test IND vs ENG Shami increased Rohit's Team India
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूरत: पार्किंग विवाद में सगे भाइयों की हत्या, नवरात्रि के 9 दिनों में 8 हत्याओं मर्डर केस आए सामने
    Next Article चौंका देने वाला! गरबा कार्यक्रम में एक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दो लोगों से बहस में पिता की मौत हो गई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    आज के दौर में जहां लोग अपने वादों को भूल जाते हैं, वहीं विस्पी कसाद…

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    April 23, 2026
    Top Trending

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    आज के दौर में जहां लोग अपने वादों को भूल जाते हैं,…

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके…

    दिल्ली हत्याकांड में अलवर तक एक्शन: राहुल मीणा के बाद अब पिता-दोस्त समेत 6 लोग गिरफ्तार; जानिए क्यों IRS की बेटी को मारा?

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और अलवर में दुष्कर्म…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.