Close Menu
    What's Hot

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    June 4, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»गाली की सजा मौत..! दलित युवक को तीन भाइयों ने मिलकर इतना पीटा कि तड़पकर तोड़ दिया दम
    Blog

    गाली की सजा मौत..! दलित युवक को तीन भाइयों ने मिलकर इतना पीटा कि तड़पकर तोड़ दिया दम

    teamjktimesBy teamjktimesOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    उत्तर प्रदेश के बांदा में तीन सगे भाइयों ने एक युवक को छोटी सी बात के लिए मौत के घाट उतार दिया. तीनों भाइयों ने दलित युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वो दर्द बर्दाश्त न कर सका और उसकी मौत हो गई. मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के सया गांव का है. यहां, बुधवार शाम को राम नरेश वर्मा नामक युवक नशे में धुत होकर खेतों से घर की ओर जा रहा था.

    उसके दो बीघा खेत बबेरू गांव में हैं. जबकि, खुद वो सया गांव का रहने वाला है. राम नरेश ने खेतों का काम खत्म किया और घर जाने लगा. रास्ते में उसने एक रिक्शाचालक को कहा कि वो उसे गांव तक छोड़ दे. रिक्शाचालक ने उसके साथ चलने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

    देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रिक्शाचालक के दोनों भाई भी वहां आ गए. तभी राम नरेश उन लोगों को गाली देने लगा. यह सुनते ही तीनों भाइयों ने राम नरेश को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया. तीनों ने उसे इतना पीटा कि वह अधमरा होकर वहीं गिर पड़ा.
    अस्पताल में इलाज के दौरान दलित युवक की मौत

    मृतक के परिजनों को खबर मिलती तो वे भी वहां आ पहुंचे. आनन-फानन में वे राम नरेश को नजदीकी अस्पताल लेकर गए. लेकिन इलाज के दौरान ही राम नरेश की मौत हो गई.

    आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    सूचना मिलते ही बिसंडा थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी तीनों भाइयों के खिलाफ मारपीट, SC-ST और गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया. इसके बाद तीनों को भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई.

    पुलिस ने बताया कि मृतक की 3 बेटियां और 2 बेटे हैं. वह 5 भाइयों में सबसे बड़ा था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे न्याय की मांग कर रहे हैं.

    Abuse is punishable by death beaten so badly by three brothers
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP Breaking News : मुझे दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो : अखिलेश
    Next Article क्लोरीन गैस के रिसाव से सात जनों का दम घुटा, छह एक ही परिवार के
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति करने जा रही…

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    June 4, 2026
    Top Trending

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति…

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बुधवार को बदली-बदली नजर आई. शुरुआती कारोबार में बुरी…

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    फिल्म काला हिरण विवादों में बनी हुई है. मेकर्स को सलमान खान…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.