Close Menu
    What's Hot

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, अमेरिका तक ड्रग्स भेजने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌐 www.jankalyantime.in🔥 दिनांक: 28 अप्रैल 2026🌱 “पेड़ लगाओ, देश बचाओ” — अब बनी जनता की आवाज़ 🌆 मुंबई:

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मोदी सरकार 9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज क्यों ले रही है?
    Blog

    मोदी सरकार 9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज क्यों ले रही है?

    teamjktimesBy teamjktimesSeptember 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मोदी सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 6 महीने में सरकारी बॉन्ड जारी कर 8.88 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी. वित्त मंत्रालय ने 29 मार्च को जारी एक बयान में यह जानकारी दी है. सरकार ने इस बजट में वित्त वर्ष 2024 के लिए 15 लाख 32 हजार करोड़ रुपये उधार लेने का लक्ष्य रखा है. इस तरह से सरकार कुल तय लक्ष्य का करीब 57.55 फीसदी पैसा पहली छमाही में जुटाएगी. देश में पहला मौका है जब केन्द्र सरकार इतना पैसा सरकारी बॉन्ड के जरिये जुटाने जा रही है.
    अब आगे बढ़ने से पहले समझते हैं कि सरकार को कर्ज लेने की जरूरत क्यों पड़ती है. दरअसल होता ये है कि जिस तरह से आप और हम अपने घर का बजट बनाते हैं. कुछ इसी तरह सरकार भी देश का बजट बनाती है कि सरकार की कितने रुपये की आमदनी किस मद से होगी और कितना खर्च होगा इसका हिसाब किताब बजट में होता है. लेकिन जिस तरह से कई बार हम सबको अपनी खर्चों को पूरा करने के लिए दोस्तों, रिश्तेदारों और बैंकों आदि से कर्ज लेना पड़ता है. वैसे ही सरकार को भी अपना खर्च पूरा करने के लिए पैसा उधार लेना पड़ जाता है. यह कर्ज सरकार बॉन्ड के जरिए जुटाती है. सरकार जो बॉन्ड जारी करती है, उसे गवर्नमेंट सिक्योरिटीज या जी-सेक कहते हैं.

    सरकारी बॉन्ड की नीलामी
    वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर के बीच हर हफ्ते इन सरकारी बॉन्ड की नीलामी की बात कही गई है. ये सरकारी बॉन्ड 31 हजार करोड़ रुपये से लेकर 39 हजार करोड़ रुपये के साइज के होंगे. एक अप्रैल से लेकर अगले 26 हफ्तों तक इन बॉन्ड की नीलामी RBI के जरिये होगी. सरकार की ओर से बॉन्ड की बिक्री रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करता है इसके जरिए RBI हर शुक्रवार को नीलामी के लिए बॉन्ड जारी करता है. सरकारी बॉन्ड निवेश के लिहाज से बहुत सुरक्षित माना जाता है. क्योंकि सॉवरेन गारंटी मतलब इसमें सरकार की गारंटी होती है. दिलचस्प बात ये हैं कि हम आप भी सरकार को कर्ज दे सकते हैं. पहले छोटे निवेशक इसमें इसलिए निवेश नहीं कर पाते थे क्योंकि पहले कम से कम 5 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदना जरूरी था लेकिन अब रिटेल निवेशक सिर्फ 10 हजार रुपये का निवेश भी इन बॉन्ड में कर सकते हैं.

    सरकार का कुल कर्ज कितना?
    वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इन सरकारी बॉन्ड की मैच्योरिटी अवधि 3 साल से लेकर 40 साल होगी. इन बॉन्ड पर अच्छा खासा रिटर्न भी मिलेगा. इन बॉन्ड से 6.31 फीसदी कर्ज तीन साल में मैच्योर होने वाले बॉन्ड के जरिये लिया जाएगा. इसी तरह से पांच साल में मैच्योर होने वाले बॉन्ड के माध्यम से 11.71 फीसदी उधार लिया जायेगा. सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले 10 साल के टेन्योर वाले बॉन्ड के जरिये करीब 20 फीसदी कर्ज जुटाएगी. सरकार ने इस साल यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 27.2 लाख करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान लगाया है, जबकि 45 लाख करोड़ रुपये खर्च होगा. मतलब देश को जीडीपी के कुल हिस्से में 5.9 फीसदी का राजकोषीय घाटा होगा. इस घाटे की भरपाई के लिए सरकार 15.4 लाख करोड़ रुपये कर्ज लेगी. इस कर्ज का ब्याज चुकाने के बाद सरकार को 11.8 लाख करोड़ रुपये ही खर्च करने के लिए मिलेंगे.

    Advertisement

    बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार की एक रुपये की कमाई में अभी सबसे ज्यादा 34 पैसे कर्ज से आते हैं. दिसंबर आखिर में जारी वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार का कुल कर्ज सितंबर 2022 के अंत में बढ़कर 147.19 लाख करोड़ रुपये हो गया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में जानकारी दी थी कि सरकार ने 27 जनवरी 2023 तक करीब 12.93 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं.

    loan of Rs 9 lakh crore? Modi government
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMumbai News: मुंबई में ‘जय श्री राम’ बोलने से इनकार करने पर 34 वर्षीय व्यक्ति पर चार लोगों ने किया हमला, केस दर्ज
    Next Article गुजरात: कच्छ में मिला ड्रग्स का बड़ा जखीरा, रुपये 800 करोड़ है कीमत
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    By जनकल्याण टाइमApril 28, 2026

    गोवा की धरती पर आस्था और विश्वास का सबसे बड़ा नाम अगर किसी का लिया…

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, अमेरिका तक ड्रग्स भेजने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌐 www.jankalyantime.in🔥 दिनांक: 28 अप्रैल 2026🌱 “पेड़ लगाओ, देश बचाओ” — अब बनी जनता की आवाज़ 🌆 मुंबई:

    April 28, 2026
    Top Trending

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    By जनकल्याण टाइमApril 28, 2026

    गोवा की धरती पर आस्था और विश्वास का सबसे बड़ा नाम अगर…

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, अमेरिका तक ड्रग्स भेजने वाले संगठित गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमApril 28, 2026

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया…

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई🌐 www.jankalyantime.in🔥 दिनांक: 28 अप्रैल 2026🌱 “पेड़ लगाओ, देश बचाओ” — अब बनी जनता की आवाज़ 🌆 मुंबई:

    By जनकल्याण टाइमApril 28, 2026

    जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से Editor in Chief राजेश…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.