Close Menu
    What's Hot

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»पाक में भारतीय मछुआरों की मौतों का सिलसिला कब तक
    Blog

    पाक में भारतीय मछुआरों की मौतों का सिलसिला कब तक

    teamjktimesBy teamjktimesSeptember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    How long will the deaths of Indian fishermen continue in Pakistan?
    How long will the deaths of Indian fishermen continue in Pakistan?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    साल 2023 की शुरुआत होने के साथ ही भारतीय मछुआरे जैंती की मृतदेह गुजरात लाने की मशक्कत शुरू की गई। साल अभी पूरा हुआ नहीं कि पाकिस्तान से भारत आने वाले मछुआरों के शवों की संख्या तीन हो चुकी है। आखिर यह सिलसिला कब और कहां थमेगा? मछुआरा समुदाय के हितों के लिए संघर्षरत समुद्री संगठनों की बात मानी जाए तो पाकिस्तान की जेल में ऐसे 20 से 25 भारतीय मछुआरे हैं और वे किसी न किसी बीमारी से भी ग्रस्त हैं। भारतीय मछुआरों की पाकिस्तान की जेल में यूं ही कब तक मौतें होती रहेंगी ? उनके परिजन शव के अंत्येष्टि कर्म के लिए कब तक नम आंखों से सरकार की ओर से देखते रहेंगे?

    सामान्य तौर पर अरब सागर में मछली पकड़ने के दौरान गुजरात से सटी पाकिस्तानी समुद्री सीमा पार करने के जुर्म में भारतीय मछुआरों के पकड़े जाने का सिलसिला कई सालों पुराना है, लेकिन वहां उनकी यूं मौत होने की घटनाएं ज्यादा पुरानी नहीं है। बीते 10 साल में अभी तक पाकिस्तान की कैद में 22 से 25 भारतीय मछुआरों की मृत्यु हो चुकी है। मगर इस दुखद आंकड़े की वृद्धि बीते तीन-चार साल में अधिक देखने को मिल रही है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि जितने भी मछुआरों के शव पाकिस्तान से आए हैं, उनकी मृत्यु किस बीमारी से हुई, इसकी पुख्ता पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आखिर पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरों की मृत्यु क्यों हो जाती है?

    देश के आठ राज्य व तीन केंद्रशासित प्रदेश अरब सागर, हिंद महासागर व बंगाल की खाड़ी के समुद्री किनारों से सटे हैं, मगर ज्यादातर मछुआरों की धरपकड़ व अमानवीय व्यवहार की शिकायतें पड़ोसी पाकिस्तान से ही आती है। जबकि सीमा पार के जुर्म में भारतीय मछुआरों की धरपकड़ श्रीलंका व कभी-कभार बांग्लादेश सरकार भी करती है। पिछले दिनों ही गिरसोमनाथ के मछुआरे जगदीश बांभणिया का शव पाकिस्तान से सवा महीने बाद लौटा।

    अंतरराष्ट्रीय कानून की बात की जाए तो समुद्री सीमा पार के जुर्म में पकड़े जाने वाले मछुआरों की जांच-पड़ताल के बाद सामान्य तौर पर तीन से छह माह साधारण कैद का प्रावधान है, लेकिन एक-डेढ़ दशक में शायद ही कोई भारतीय मछुआरा सजा की यह अवधि पूरी कर भारत लौटा हो। अभी भी पाकिस्तान की जेल में भारत के 266 से ज्यादा मछुआरे कैद हैं। भारत में भी वहां के 136 मछुआरे समेत अन्य नागरिक कैद हैं। हाल में गुजरात सरकार ने इंग्लैंड में अप्रवासी भारतीय का शव ससम्मान लाने के लिए जो प्रयास दिखाए थे, वैसे ही प्रयासों की जरूरत देशभर के मछुआरा समुदाय के लिए भी आवश्यक है।

    deaths of Indian fishermen continue in Pakistan?
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा में रह रहे कई राजस्थानी, देश लौटने पर असमंजस, परिजन चिंतित
    Next Article बड़ा हादसा: भोगावो नदी का पुल ढहा
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला जज…

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026
    Top Trending

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद…

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ मधुर भंडारकर की ‘चांदनी बार 2’ के…

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण यांनी मांडला लेखाजोखा पी.वी.आनंदपद्मनाभन पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.