Close Menu
    What's Hot

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»गुजरात: अहमदाबाद मेट्रो ने पूरा किया पहला साल, एक साल में इतने लोगों की यात्रा, हर महीने बढ़ रही है राइडरशिप
    Blog

    गुजरात: अहमदाबाद मेट्रो ने पूरा किया पहला साल, एक साल में इतने लोगों की यात्रा, हर महीने बढ़ रही है राइडरशिप

    teamjktimesBy teamjktimesSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अहमदाबाद: आज ही के दिन अहमदाबाद में मेट्रो के संचालन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद गुजरात के पहले शहर के तौर अहमदाबाद मेट्रो मैप में आ गया था। गुजरात मेट्रो रेल कॉपरपोरेशन (GMRC) ने 12 महीने में मेट्रो संचालन काफी उपलब्धियां अर्जित की हैं। 12 महीने में संचालन में मेट्रो नेटवर्क पर कोई बड़ी तकनीकी खामी सामने नहीं आई। मेट्रो ने हर महीने अपनी राइडरशिप में भी इजाफा किया। पिछले साल सितंबर से लेकर 28 सितंबर 2023 के बीच में मेट्रो से 1.86 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। मेट्रो ने संचालन में पिछले 12 महीने में 28 करोड़ रुपये की कमाई की।

    लगातार बढ़ रही राइडरशिप
    अहमदाबाद मेट्रो की राइडरशिप में लगातार इजाफा हो रहा है। मेट्रो के संचालन पहले महीने यानी कि अक्टूबर 2022 में कुल 15,44, 225 यात्री मिले थे। इनकी संख्या सितंबर, 2023 में 21, 48, 731 से ज्यादा हो गई। गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार अहमदाबाद मेट्रो से वर्किंग डेज में 90,000 यात्री सफर करते हैं। छुटि्टयों में मेट्रो की राइडरशिप औसतन 75,000 यात्रियों की रहती है। मेट्रो का संचालन जब शुरू हुआ था तक 30 मिनट फ्रीक्वेंसी थी। जिसे मेट्रो ने घटाकर अब अब हर 12 मिनट कर दिया है। अहमदाबाद मेट्रो का पहले समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक था। जिसे बाद में सुबह 6:20 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है।

    30 सितंबर को हुई थी शुरुआत
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 30 सितंबर को अहमदाबाद में मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत की थी। एक साल के कम समय में मेट्रो ने काफी यात्री जोड़ लिए हैं। एक अनुमान के अनुसार मेट्रो के संचालन से अहमदाबाद में साल भर में 70 लाख वाहनों को मूवमेंट कम हुआ है। इससे सड़क यातायात से राहत मिली और शहर में वायु प्रदूषण में काफी कमी आई है। अहमदाबाद मेट्रो वस्त्राल विलेज मेट्रो स्टेशन से थलतेज मेट्रो स्टेशन तक का सफर 39 मिनट में पूरा करती है। जबकि एपीएमसी से मोटेरा तक का सफर महज 32 मिनट में पूरा होता है।

    गांधीनगर तक मेट्रो अगले साल
    जीएमआरसी के अनुसार उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को अब मोटेरा से आगे गांधीनगर तक बढ़ाया जा रहा है। यह कॉरीडोर अगले साल शुरु हो जाएगा। इसके बाद राज्य की राजधानी गांधीनगर को मेट्रो कनेक्टीविटी मिली जाएगी। इसके बाद मेट्रो की राइडरशिप और अधिक बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

    Ahmedabad Metro ridership is increasing
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस बार 24 लाख दीपकों से जगमगाएगी रामनगरी
    Next Article विदेशी कूरियर, इंटरनेशनल रैकेट और ड्रग्स तस्करी… कनाडा से ऑपरेट हो रहा था गैंग
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला जज…

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026
    Top Trending

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद…

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ मधुर भंडारकर की ‘चांदनी बार 2’ के…

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण यांनी मांडला लेखाजोखा पी.वी.आनंदपद्मनाभन पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.