
मुंबई। महापर्व छठ पूजा समिति, मुंबई-वर्ली की ओर से 15 और 16 नवंबर को छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। 15 नवंबर की शाम 5 बजे से 16 नवंबर की सुबह 8 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, मुंबई के महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी, पार्टी के उपाध्यक्ष किरण और मुंबई की महापौर रितु तावड़े उपस्थित रहीं। भाजपा वर्ली कोलीवाड़ा मंडल के उपाध्यक्ष बाल गोविंद तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ी।आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र झा, संरक्षक नंदकिशोर तिवारी, कार्याध्यक्ष प्रदीप साहू, महामंत्री अर्जुन यादव, उपाध्यक्ष गोविंद झा, कोषाध्यक्ष लिलेंद्र झा और सोशल मीडिया प्रभारी अनिल श्रीवास्तव सहित पूरी कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों, युवाओं, सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
