
King Poster Release: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर में सुपरस्टार का काफी दमदार अवतार नजर आ रहा है.
शाहरुख खान की साल 2023 में तीन फिल्में आई थीं, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’, इनमें से दो तो ब्लॉकबस्टर रही थीं और एक हिट हुई थी. तबसे फैंस सुपरस्टार की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनली एक्टर ‘किंग’ के साथ दो साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं. उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है.
वहीं 27 अक्टूबर, मंगलवार को मेकर्स ने ‘किंग’ का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया है. जिसमें शाहरुख खान का गजब अंदाज दिख रहा है.
‘किंग’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज
शाहरुख खान ने अपनी मच अवेटेज फिल्म ‘किंग’ के नए पावर पैक्ड पोस्टर के साथ माहौल को गर्म कर दिया है. बता दें कि पोस्टर में एक्शन, इंटेंसिटी और रोमांस की झलक देखने मिल रही है. इस एक्शन इंटीरियनर के नए पोस्टर में होठों में गुलाब दबाएं और आंखों में आग लिए शाहरुख खान बिल्कुल ही अलग और जबरदस्त अवतार में दिख रहे हैं. ‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ कहते हुए वाकई सुपरस्टार ने पोस्टर से ही ‘किंग’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
शाहरुख द्वारा रिलीज़ किए गए नए पोस्टर में किंग की लार्जर देन लाइफ अपील महसूस की जा सकती है. यह पोस्टर फैंस को एक और वजह दे रहा है कि क्यों वे सुपरस्टार के नए अवतार को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करें.
कब रिलीज होगी ‘किंग’?बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस, ‘किंग’ दुनिया भर के सिनेमाघर में क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है.
‘किंग’ स्टार कास्ट‘किंग’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे.
