
सोलापुर। पंढरपुर में कार्तिकी मेला 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल ने विशेष ट्रेनों के 36 फेरे चलाने का निर्णय लिया है। 21 नवंबर को कार्तिकी एकादशी है। इन ट्रेनों का संचालन 17 से 23 नवंबर तक किया जाएगा।
मिराज-लातूर के बीच 22 फेरे
ट्रेन संख्या 01405 मिराज-लातूर अनारक्षित विशेष ट्रेन 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे मिराज से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 2:35 बजे लातूर पहुंचेगी। पंढरपुर में इसका आगमन सुबह 10:15 बजे और प्रस्थान 10:20 बजे होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 01406 लातूर-मिराज विशेष ट्रेन इसी अवधि में प्रतिदिन दोपहर 3:50 बजे लातूर से रवाना होकर रात 11:45 बजे मिराज पहुंचेगी। यह पंढरपुर में शाम 7:45 बजे पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 01407 मिराज-लातूर विशेष ट्रेन 19 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10 बजे मिराज से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे लातूर पहुंचेगी। पंढरपुर में इसका ठहराव रात 11:50 से 11:55 बजे तक रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 01408 लातूर-मिराज विशेष ट्रेन इसी अवधि में सुबह 6 बजे लातूर से रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे मिराज पहुंचेगी। पंढरपुर में यह सुबह 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे रवाना होगी।
सोलापुर-मिराज के बीच 14 फेरे
ट्रेन संख्या 01419 सोलापुर-मिराज विशेष ट्रेन 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे सोलापुर से रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे मिराज पहुंचेगी। पंढरपुर में इसका ठहराव सुबह 9:50 से 9:55 बजे तक रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 01420 मिराज-सोलापुर विशेष ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे मिराज से रवाना होकर शाम 7:10 बजे सोलापुर पहुंचेगी। पंढरपुर में इसका आगमन दोपहर 2:50 बजे और प्रस्थान 2:53 बजे होगा। मिराज-लातूर ट्रेनें अराग, सालगरे, कवठे महाकाल, ढालगांव, जत रोड, म्हसोबा डोंगरगांव, सांगोला, पंढरपुर, मोडलिम्ब, कुर्डुवाड़ी, शेंदरी, बार्सी टाउन, पांगरी, धाराशिव, येडशी, कलंब रोड, ढोकी, मुरुड, औसा रोड और हरंगुल स्टेशनों पर रुकेंगी। सोलापुर-मिराज ट्रेनें मोहोळ, माढा, कुर्डुवाड़ी, मोडलिम्ब, पंढरपुर, सांगोला, म्हसोबा डोंगरगांव, जत रोड, ढालगांव, कवठे महाकाल, सालगरे और अराग स्टेशनों पर ठहरेंगी।
