मुजफ्फरपुर. शहर में डॉक्टर दिखाकर घर लौट रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। मंगलवार रात साजिदा फिजियोथेरेपिस्ट को दिखाकर घर लौट रही थी। घर से थोड़ी दूर पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे सिर के पीछे से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही महिला सड़क पर गिर गई। महिला का पति दुबई में नौकरी करता है। घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा स्थित अली मिर्जा रोड की है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि महिला बुर्के में अकेले जा रही है। तभी एक युवक पीछे से आता है और उसे गोली मार देता है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बदमाश बाइक से भाग निकले। लोगों ने मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
Related Posts
Vodafone Idea की बल्ले- बल्ले, प्रति ग्राहक रेवेन्यू में कर रहा ग्रोथ
- JKTTeam
- August 13, 2024
- 0
नई दिल्ली : देश की सबसे मशहूर टेलीकॉम कंपनी में से एक वोडाफोन आइडिया बीते कुछ समय से संकट का सामना कर रही थी। सोमवार […]
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक
- JKTTeam
- March 27, 2025
- 0
हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और रमी पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का ऐलान किया […]
UP: पत्नी के लिए करता था आईफोन चोरी…पार्सल से ऐसे मोबाइल पार करता था कोरियर कंपनी कर्मचारी, CCTV से खुला राज
- teamjktimes
- October 21, 2023
- 0
बरेली में स्टेडियम रोड स्थित कोरियर कंपनी का एक कर्मचारी आईफोन चोरी करते पकड़ा गया। वह लगातार पार्सलों से इस तरह के महंगे फोन चोरी […]