Close Menu
    What's Hot

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    March 13, 2026

    🌿 प्रेरणादायक संदेश✍️ राजेश लक्ष्मण गावडे जी की कलम से📸 प्रस्तुति – धनंजय राजेश लक्ष्मण गावडे📰 माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    March 13, 2026

    हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’? कांग्रेस अपने विधायक बचाने में जुटी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»एक्ट्रेस लैला खान और पूरी फैमिली के हत्यारे सौतेले पिता को सजा-ए-मौत
    Blog

    एक्ट्रेस लैला खान और पूरी फैमिली के हत्यारे सौतेले पिता को सजा-ए-मौत

    teamjktimesBy teamjktimesMay 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Death sentence to step father who murdered actress Laila Khan and her entire family
    Death sentence to step father who murdered actress Laila Khan and her entire family
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई की सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार की हत्या के मामले में दोषी सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया था. पिछले हफ्ते सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने इस मामले को दुर्लभतम बताया था और दोषी परवेज को मौत की सजा दिए जाने की मांग की थी.
    पंकज चव्हाण का कहना था कि ये एक सुनियोजित हत्या थी. एक क्रूर हिंसक कृत्य को अंजाम दिया गया और एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई. उनके शवों को ठिकाने लगा दिया गया.
    यह पूरा मामला 14 साल पुराना है. दोषी ने लैला, उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी थी, उसके बाद शवों को फार्म हाउस में गाड़ दिया था. बाद में पुलिस पूछताछ में पूरी घटना से पर्दा उठा था. लैला के पिता नादिर पटेल ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. शिकायत में कहा गया था कि टाक और उसके साथी आसिफ शेख ने कथित रूप से लैला और उसके पारिवारिक सदस्यों का अपहरण कर लिया है.
    पहले पत्नी को मारा, फिर बच्चों की हत्या कर दी
    यह पूरी घटना फरवरी 2011 की है. मुंबई के इगतपुरी स्थित बंगले में परवेज टाक का सेलिना से संपत्तियों को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस जांच में सामने आया कि टाक ने पहले अपनी पत्नी सेलिना की हत्या की. उसके बाद उसने लैला और उसके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी.
    पुलिस का कहना था कि टाक को लगता था कि सेलिना और उसके परिवार ने उसके साथ एक नौकर की तरह व्यवहार किया है. उसे यह भी आशंका थी कि सेलिना और उसका परिवार दुबई में शिफ्ट होगा तो वो उसे भारत में छोड़ देगी. परवेज ने स्वीकार किया था कि सेलिना अपने दूसरे पति आसिफ शेख को इगतपुरी स्थित फार्म हाउस का संरक्षक बनाना चाहती थी. सेलिना ने टाक को बताया था कि वो शेख को संपत्ति की देखभाल का जिम्मा सौंपना चाहती है. उसने इसके लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भी तैयार करवा ली है.इसके अलावा, सेलिना की शेख के साथ बढ़ती नजदीकियां भी परवेज को पसंद नहीं आ रही थीं. इसी वजह से उसने हत्या का प्लान बनाया था. उसने लैला और परिवार के बाकी सदस्यों की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि उन्होंने उसे सेलिना की हत्या करते हुए देख लिया था.

    actress Laila Khan Igatpuri Maharashtra Mumbai Pankaj Chavan step father who murdered
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं मुंबई की काम्या कार्तिकेयन
    Next Article महाराष्ट्र में पुणे पोर्शे कार हादसे पर राजनीति गरमाई, पुलिस ने की लीपापोती
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    JAN KALYAN TIME NEWS, MUMBAI Special Report | Margao (Madgaon), Goa Under the Direction of Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    February 11, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    🌺 शीर्षक: “विश्वास, धैर्य और कर्म – यही है जीवन का सच्चा मार्ग”इस संसार में…

    🌿 प्रेरणादायक संदेश✍️ राजेश लक्ष्मण गावडे जी की कलम से📸 प्रस्तुति – धनंजय राजेश लक्ष्मण गावडे📰 माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    March 13, 2026

    हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’? कांग्रेस अपने विधायक बचाने में जुटी

    March 12, 2026
    Top Trending

    प्रेरणादायक संदेश राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड Writer Director) की ओर सेजन-जन तक पहुँचे यह संदेश माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer)

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    🌺 शीर्षक: “विश्वास, धैर्य और कर्म – यही है जीवन का सच्चा…

    🌿 प्रेरणादायक संदेश✍️ राजेश लक्ष्मण गावडे जी की कलम से📸 प्रस्तुति – धनंजय राजेश लक्ष्मण गावडे📰 माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमMarch 13, 2026

    🌅 जिंदगी का सच – सुकून की तलाश कभी-कभी जिंदगी हमें ऐसे…

    हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’? कांग्रेस अपने विधायक बचाने में जुटी

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में बीजेपी की…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.